जांजगीर चाम्पा - इन 12 पदों पर होगी सीधी भर्ती , सैलरी 25 हजार प्रतिमाह / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित बाईक पेंड़ से टकराई , हादसे में फूफा और भतीजे की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का पर्दाफाश , एक महिला गिरफ्तार , इसलिए किया था कांड / छत्तीसगढ़ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया इस्तीफा , कांग्रेस नेता ने कहा नियम विरुद्ध किये है काम / प्यार करने की तालिबानी सजा , पहले पिलाया पेशाब फिर जूतों की माला पहना कर निकाला जुलूस / कोरोना के सब वेरिएंट KP-2 से मचा हड़कंप , 91 संक्रमित सामने आने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी  / छत्तीसगढ़ - CBSE 12th में पूरक आने पर छात्रा ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - शराब दुकानों में डिजिटल पेमेंट की मांग , कांग्रेस नेता ने PM मोदी को लिखा पत्र / लिव इन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैदी ने मांगी पैरोल , जज ने दिया यह फैसला / 
सक्ती , शिव बारात में हुए तीन लोगों पर जानलेवा हमले के 06 आरोपी गिरफ्तार 01 फरार , सुने TI रूपक शर्मा को

   cgwebnews.in   

सक्ती , शिव बारात में हुए तीन लोगों पर जानलेवा हमले के 06 आरोपी गिरफ्तार 01 फरार , सुने TI रूपक शर्मा को

88.95

सक्ती
सक्ती 02 मार्च 2022 -  सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सोबिन डेंसिल पिता धरम लाल डेंसिल उम्र 20 वर्ष निवासी घुमापारा सोंठी थाना सक्ती ने थाना सक्ती उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01 मार्च 2022 को अपने दोस्त सूरज डेंसिल , खिलेश साहू एवं साहिल सागर के साथ शिव बारात सक्ती में डांस करते जा रहे थे कि रात्रि 09.30 बजे करीब शिव बारात महामाया ज्वेलर्स सक्ती के पास पहुंचा था कि वहां पर डांस के दौरान धक्का मुक्का होने की बात को लेकर कृष्णा सहिस , रोहित सहिस , आर्यन सहिस , राहुल महंत , दीपक देवांगन एवं उसके अन्य साथी द्वारा साहिल सागर को घेर कर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे जिसे बीच बचाव करने लगे तो उक्त लोगों द्वारा एक राय होकर सभी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे।

और उसी समय आर्यन सहिस अपने कमर में रखे धारदार चाकू निकाल कर हत्या करने के नियत से सूरज डेंसिल के पीठ में चाकू से मारा जिससे उसके पीठ एवं कमर के पास चोट लगकर खून निकलने लगा , इसी समय बीच - बचाव के लिए कवलाझर के सुनील कुमार गोंड एंव शिवा सिदार भी आये तो सुनील गोंड के गले में एवं शिवा के बांये कंधे के पास चाकू से मार कर चोट पहुंचाया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 82 / 2022 धारा 147 , 148 , 149 , 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और घटना की गंभीरता एवं संवेदन शीलता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) सक्ती मो . तस्लीम आरिफ खान के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश देने पर उनके मार्गदर्शन में निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में उप निरी . बीरबल राजवाड़े , सउनि शंकर साहू , प्र . आर . 1010 कमल किशोर साहू , प्र.आर. 962 अजय प्रताप आर . 131 प्रेमनारायण राठौर , आर . 382 महेन्द्र राठौर , आर . 685 किशोर साहू , आर . 355 अनिल श्रीवास , आर .938 जोगेश राठौर को आरोपी की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया।

आरोपी घटना कारित करने के बाद से लुक छिप रहे थे आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर घेराबंदी कर सूझबूझ से आरोपी 

01 - दीपक देवांगन पिता खिलावन देवांगन उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्र . 10 सक्ती

02 - संजू सहिस पिता संतोष सहिस उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्र . 01 सक्ती

03 - कृष्णा सारथी पिता कार्तिक राम सारथी उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्र . 01 सक्ती

04 - रोहित सहिस पिता नारायण सहिस उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड क्र . 01 सक्ती

05 - भूपेश साहू पिता खगेन्द्र साहू उम्र 20 वर्ष निवासी सकर्रा थाना मालखरौदा

06 - आपचारी बालक 

को दिनांक 02 मार्च 2022 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी अपचारी बालक एवं आरेपी दीपक देवांगन से घटना में प्रयुक्त एक - एक नग कटर जप्त किया गया है , प्रकरण में एक अन्य आरोपी राहुल महंत घटना बाद से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी सक्ती , उप निरी . बीरबल राजवाड़े , सउनि शंकर साहू प्र.आर. 1010 कमल किशोर साहू , प्र . आर . 962 अजय प्रताप आर . 131 प्रेमनारायण राठौर , आर . 382 महेन्द्र राठौर , आर . 685 किशोर साहू , आर . 355 अनिल श्रीवास , आर .938 जोगेश राठौर , आर . 850 हिरेन्द्र राजपूत एवं अन्य स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रहा है तथा आर . 387 संजीव शर्मा का उक्त घटना दौरान एक व्यक्ति का जान बचाने में विशेष सराहनीय योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/