कोरोना के मामले घटे तो क्या पूरे देश से हटा लेना चाहिए पाबंदियां , पढ़िए WHO का जवाब

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना के मामले घटे तो क्या पूरे देश से हटा लेना चाहिए पाबंदियां , पढ़िए WHO का जवाब
नई दिल्ली 02 फरवरी 2022 -  देश में जैसे-जैसे कोरोना के केस घट रहे हैं, वैसे-वैसे नियमों में ढील दी जा रही है। जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए यह अच्छे कदम हो सकते हैं, लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि पूरे देश में पूरी तरह छूट दे दी जाए? सब कुछ पहले की तरह सामान्य चलने लगे? दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसका जवाब दिया है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) ने राष्ट्रों से आग्रह किया कि वे प्रतिबंधों में ढील देने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि कई देश ऐसे हैं जहां कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट की लहर का पीक आना शेष है। WHO प्रमुख ने कहा, 'वायरस के खिलाफ जीत की घोषणा करना जल्दबाजी होगी। COVID की भविष्य की चुनौतियों के बारे में अलर्ट करते हुए उन्होंने कहा, यह वायरस खतरनाक है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी वर्तमान में ओमिक्रॉन उप-वंश BA.2 सहित उभरते हुए रूपों पर नज़र रख रही है।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन मौतें बढ़ रही हैं। हालांकि, मौतों में वृद्धि की वजह केरल सरकार द्वारा पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों के साथ जारी करना है। सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 1,67,059 नए मामले मिले हैं और 1,192 मौतें हुई हैं। इनमें केरल से सबसे ज्यादा 42,154 मामले और 729 मौतें शामिल हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4.14 करोड़ हो गया है, जबकि अब तक 4.96 लाख लोगों की जान भी जा चुकी है।

इस दौरान सक्रिय मामलों में 88,209 की कमी आई है और वर्तमान में सक्रिय मामले 17,43,059 रह गए हैं जो कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत है। मरीजों के उबरने की दर बढ़ने लगी है और अभी यह 94.60 प्रतिशत है, जबकि मृत्युदर 1.20 प्रतिशत पर बरकरार है। दैनिक संक्रमण दर 11.69 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 15.25 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविन पोर्टल के रात सवा 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की 166.95 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 94.43 करोड़ पहली, 71.29 करोड़ दूसरी और 1.22 करोड़ सतर्कता डोज शामिल हैं। अब तक 15 से 18 आयुवर्ग के 4.77 करोड़ किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज दे गई है। समाचार लिखे जाने तक मंगलवार को 56.93 लाख डोज लगा दी गई थीं।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH