कोरोना की तीसरी लहर पड़ी कमजोर , आज से खुल जाएंगे सभी स्कूल , होगी ऑफलाईन पढ़ाई

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना की तीसरी लहर पड़ी कमजोर , आज से खुल जाएंगे सभी स्कूल , होगी ऑफलाईन पढ़ाई
नई दिल्ली 31 जनवरी 2022 - देश में कोरोना की तीसरी लहर जैसे-जैसे कमजोर पड़ रही है, वैसे-वैसे स्कूल फिर से खुलने और ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद जग रही है। ताजा खबर बेंगलुरू से आ रही है। यहां 31 जनवरी 2022, सोमवार से सभी स्कूल खोले जा रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र, उत्तराखंड और कर्नाटक उन राज्यों में शामिल हैं जहां 01 फरवरी 2022 से ऑफलाइन क्लासेस फिर शुरू की जा रही है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है, वैसे-वैसे स्कूल फिर से खोलने का रास्ता साफ हो रहा है।

महाराष्ट्र में पहले ही स्कूल खोलने का फैसला हो चुका है। ताजा खबर पुणे से आ रही है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने ऐलान किया है कि 01 फरवरी से पुणे जिले में स्कूल और कॉलेज फिर से खुलेंगे। कक्षा 1 से 8 के लिए स्कूल का समय नियमित समय से आधा होगा, लेकिन कक्षा 9 से 10 के लिए, स्कूल नियमित कार्यक्रम के अनुसार चलेगा। कॉलेज भी नियमित समय के अनुसार चलेंगे। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी है।

वहीं हरियाणा और तमिलनाडु के साथ चंडीगढ़ भी स्कूल खोलने जा रहे हैं। हरियाणा से बड़ी खबर यह भी है कि यहां 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा इस साल नहीं होगी। बोर्ड चेयरमैन डॉ जगबीर ने भिवानी में कहा, 5वीं और 8वीं की बोर्ड की परीक्षा नहीं होगी। जिला स्तर की परीक्षा ली जाएगी। इस बीच, माना जा रहा है कि जैसे-जैसे हालात सुधरेंगे, वैसे-वैसे अन्य राज्यों में भी स्कूल खोलने की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू हो गई है। विभिन्न बोर्ड अपने यहां वार्षिक परीक्षा का टाइमटेबल जारी कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH