NTPC ने भारतीय रेलवे को लिखा पत्र , कहा बदनामी हो रही है , परीक्षा का बदलें नाम , जाने क्या है मामला

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
NTPC ने भारतीय रेलवे को लिखा पत्र , कहा बदनामी हो रही है , परीक्षा का बदलें नाम , जाने क्या है मामला
नई दिल्ली 31 जनवरी 2022 - देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) ने भारतीय रेलवे को पत्र लिखा है। जिसमें कहा कि अपनी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) एग्जाम का नाम बदल दें। बता दें NTPC को लेटर इस लिए लिखना पड़ा, क्योंकि पिछले दिनों परीक्षा में धांधली को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में कई उम्मीदवारों ने बवाल मचाया था। कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी किए थे। इस कारण NTPC की बदनामी हो रही है।

रेलवे की इस परीक्षा का नाम राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम  ( NTPC )के नाम से मिलता है। इस कारण NTPC की प्रतिष्ठा खराब हो रही है। कई लोगों को लग रहा है कि यह एग्जाम NTPC से ही संबंधित है। राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम ने लेटर में लिखा कि हमें विश्वास है कि भारतीय रेलवे स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। मीडिया में एनटीपीसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस वजह से हमें अनजाने में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

NTPC में कहा, 'भविष्य में इस तरह की कोई गलतफहमी न हो। इसलिए इस परीक्षा का नाम बदला जाना चाहिए।' पत्र में अनुरोध किया कि रेलवे अपनी विज्ञप्तियों और बयानों में इस परीक्षा का पूरा नाम लिखे, ताकि सोशल मीडिया के यूजर्स और जनता को कोई गलतफहमी न हो। बता दें विरोध के बाद रेलवे ने परीक्षा को स्थगित कर दिया है। उम्मीदवारों की शिकायतों के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH