मौषम अलर्ट , ठंढ , कोहरा और बारिश से अभी नही मिलेगी राहत , IMD ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मौषम अलर्ट , ठंढ , कोहरा और बारिश से अभी नही मिलेगी राहत , IMD ने जारी की चेतावनी
दिल्ली 30 जनवरी 2022 - राजधानी दिल्ली में कल धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली. यहां पिछले कुछ दिनों से शीतलहर और बारिश ने कंपकंपी वाली ठंड बढ़ा दी थी. वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में भी पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्य में लोगों को बेहाल कर देने वाली सर्दी से राहत मिलेगी।

IMD ने बताया कि ठिठुरन वाली सर्दी का सबसे बड़ा कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी है. विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों तक उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. इतना ही नहीं पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है. कोहरे के कारण विजिविलिटी कम होती है और आवाजाही में भी परेशानी होती है. वहीं आने वाली ठंड को देखते हुए यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अनुमान के अनुसार कई जिलों में तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है।

पश्चिम बंगाल, असम में बारिश मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल, असम और अन्य क्षेत्रों में एक और बारिश का अनुमान लगाया है. 2 से 4 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है. जबकि 3 फरवरी को जम्मू, कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं 31 जनवरी से 2 फरवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड-मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा में छिटपुट से मध्यम वर्षा हो सकती है. विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु के पुदुचेरी,कराइकल और केरल के माहे के अलग-अलग क्षेत्र में हल्की बारिश और उसके बाद शुष्क मौसम की संभावना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH