पुरी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग , मची अफरातफरी , आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुरी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग , मची अफरातफरी , आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
नई दिल्ली 29 जनवरी 2022 - गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की खबर है। ट्रेन में आग लगने की घटना महाराष्ट्र के नंदूरबार में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन के यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग कैसे लगी इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। नंदूरबार स्टेशन पर यह ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन में कितने यात्री मौजूद थे, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की दो बोगियों में यह आग लगी है। दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। 

आग से यात्रियों को बचाने के लिए उन्हें ट्रेन से बाहर निकाला गया है। मौके पर एंबुलेंस की टीम भी मौजूद है। धुएं का गुबार देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग भीषण लगी है। इस घटना पर रेल मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी हुआ है। इस बयान में कहा गया है कि सुबह 10.35 बजे गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस के पैंट्री कार में आग लगने का पता चला। आग लगने की घटना उस समय हुई जब ट्रेन नंदूरबार स्टेशन पर पहुंच रही थी। मौके पर दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाई जा रही है। ट्रेन से पैंट्री कार को अलग कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH