स्कूलों को खोलने को लेकर जल्द जारी होगी एडवाइजरी , स्कुलो को खोलने के लिए विचार कर रही है सरकार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कूलों को खोलने को लेकर जल्द जारी होगी एडवाइजरी , स्कुलो को खोलने के लिए विचार कर रही है सरकार
नई दिल्ली 28 जनवरी 2022 - कोरोनावायरस की थमती रफ्तार के बीच केंद्र सरकार जल्द स्कूलों को दोबारा से खोलने पर एक एडवाइजरी जारी कर सकती है. दरअसल, 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को और गति देने के लिए भी कहा जा सकता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह से देश भर में स्कूल खोलने के तौर-तरीकों पर सुझाव देने और काम करने के लिए कहा है।

समाचार एजेसी ANI से सूत्रों ने कहा, 'कोविड-19 ने सभी आयु वर्ग के बच्चों को प्रभावित किया है. हालांकि, बच्चों में मृत्यु दर और बीमारी की गंभीरता नगण्य है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों के स्कूलों में लौटने का समय आ गया है.' जब से COVID-19 महामारी का प्रकोप हुआ है, तब से स्कूल बंद हैं. कुछ राज्यों ने आंशिक रूप से ऑन और ऑफ के आधार पर स्कूल खोले लेकिन बाद में दोबारा से बंद करने पड़े।

सूत्रों का कहना है, 'हालांकि, यह राज्यों को तय करना होगा कि वे स्कूल खोलने के लिए तैयार हैं या नहीं. केंद्र COVID-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के तहत स्कूलों को फिर से खोलना चाहता है. देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू किया गया था और 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र आबादी का टीकाकरण 01 मई, 2021 से शुरू हुआ था. COVID-19 टीकाकरण का अगला चरण 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के लिए शुरू हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देश में 95 प्रतिशत पात्र आबादी को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है. भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज गुरुवार शाम को 164.35 करोड़ (1,64,35,41,869) को पार कर गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH