अभी नहीं जाने वाली है ठंड , इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी-, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली , 26-01-2022 9:58:35 PM
Anil Tamboli
अभी नहीं जाने वाली है ठंड , इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी-, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली 26 जनवरी 2022 - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर कम नहीं हो रहा है. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में इसी तरह की ठंड पड़ती रहेगी। मौसम विभाग ने 26 जनवरी को दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों के लिए 'कोल्ड डे' का अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट वेदर ने कहा है कि आज उत्तर-पूर्वी भारत में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर छिटपुट हल्की बारिश और हिमपात संभव है। बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 'कोल्ड डे' का अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है।

चंडीगढ़ की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश 3 से 4 दिन तक रहेगा कोल्ड डे
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोल्ड डे हो सकता है। इस दौरान बहुत ठंड पड़ेगी। 

वहीं अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इन राज्यों में भी मौसम विभाग ने कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH