फरवरी के पहले हफ्ते में अपने पीक पर होगी कोरोना महामारी , IIT मद्रास की स्टडी का खुलासा

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फरवरी के पहले हफ्ते में अपने पीक पर होगी कोरोना महामारी , IIT मद्रास की स्टडी का खुलासा
नई दिल्ली 24 जनवरी 2022 - देश में कोरोना जिस गति से फैल रहा है, उसके मुताबिक अगले महीने इसके चरम यानी पीक पर पहुंचने की संभावना है। IIT मद्रास की एक शुरुआती स्टडी के अनुसार, भारत में अगले 15 दिनों में Covid-19 की मौजूदा लहर अपने चरम (Peak) पर पहुंच सकती है।

ये शुरुआती विश्लेषण IIT मद्रास के गणित विभाग और कम्प्यूटेशनल गणित और डेटा विज्ञान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तरफ से प्रोफेसर नीलेश एस उपाध्याय और प्रोफेसर एस सुंदर की अध्यक्षता में कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग द्वारा किया गया था। उनके विश्लेषण के अनुसार, कोरोना वायरस का चरम छह फरवरी तक आगामी 14 दिन में आ जाएगा। इससे पहले पूर्वानुमान जताया गया था कि एक फरवरी से 15 फरवरी के बीच तीसरी लहर का चरम आएगा।

इस बारे में विस्तार से बताते हुए IIT मद्रास में गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जयंत झा ने बताया कि मुंबई और कोलकाता के आर-वैल्यू से पता चलता है कि वहां पीक खत्म हो गया है और यह स्थानीय (Local) होता जा रहा है, जबकि दिल्ली और चेन्नई के लिए यह अभी भी 1 के करीब है। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई की R-वैल्यू 0.67, दिल्ली की 0.98, चेन्नई की 1.2 और कोलकाता की R-वैल्यू 0.56 है। आपको बता दें कि R-वैल्यू से यह पता लगता है कि Covid-19 की दर से फैल रहा है, यानी कोरोना वायरस किस दर से एक संक्रमित व्यक्ति से, कितने लोगों में फैल सकता है। भारत में R-वैल्यू जनवरी 14- 21 के बीच यानी एक हफ्ते में 1.57 हो गई है।

डॉ. जयंत झा ने बताया कि मुंबई और कोलकाता की आर-वैल्यू दर्शाती है कि वहां महामारी का चरम समाप्त हो गया है, जबकि दिल्ली और चेन्नई में यह अब भी एक के करीब है। उन्होंने कहा, इसका कारण यह हो सकता है कि ICMR(भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के नए दिशानिर्देशों के अनुसार संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है और इसलिए पहले की तुलना में संक्रमण के कम मामले सामने आ रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH