बॉय बॉय कोरोना , देश मे खत्म हो रहा है कोरोना , 24 घंटे में कमजोर पड़ी तीसरी लहर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बॉय बॉय कोरोना , देश मे खत्म हो रहा है कोरोना , 24 घंटे में कमजोर पड़ी तीसरी लहर
नई दिल्ली 18 जनवरी 2022 - भारत में कोरोना की संक्रमण दर थमती नजर आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,38,018 नए केस आए हैं। यह आंकड़ा एक दिन पहले से 20 हजार कम है। इसके अलवा मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे महानगरों में भी मरीजों में कमी देखी जा रही है। 24 घंटों में देशभर में 310 मरीजों की मौत हुई है। 1,57,421 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 17,36,628 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 14.43% है। भारत में अब तक ओमिक्रोन के 8,891 मरीज सामने आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, कई प्रमुख शहरों में कोरोना के केस घटना लगे हैं। सोमवार तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस आ रहे थे, जबकि यहां 31,111 नए मामले दर्ज किए गए जो एक पहले की तुलना में 10 हजार कम है। दिल्ली के साथ ही कोलकाता में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में रविवार को 18,286 नए केस और 28 मौत दर्ज की गई थी, जबकि ताजा आंकड़े 12,527 नए मामले और 24 मौत दिखा रहेहैं। राजधानी में सकारात्मकता दर मामूली रूप से बढ़कर 27.99% हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किए गए अपडेट के अनुसार, सोमवार शाम को सक्रिय मामले की संख्या कई हजार से गिरकर 83,982 हो गई है।

इसी तरह, जैसे-जैसे मामले घटते जा रहे हैं, पश्चिम बंगाल ने 2022 की शुरुआत में लागू आंशिक लॉकडाउन में थोड़ी ढील देने की घोषणा की है। सोमवार को राज्य में 9,385 नए मामले और 33 मौत दर्ज की गई। यहां सक्रिय मरीज बढ़कर 1.58 लाख हो गए हैं। इससे पहले के दो हफ्तों में सकारात्मकता दर 37% तक बढ़ गई थी, अभी यह गिरकर 26.43 प्रतिशत हो गई है। 9 जनवरी को 24,272 नए केस आए थे जो सोमवार को गिरकर 9,385 रह गए है।

महाराष्ट्र में 2.67 लाख से अधिक सक्रिय केस हैं और यह देश की राज्य-वार सूची में सबसे ऊपर है, लेकिन अच्छी बात यह है कि हाल के दिनों में यहां नए केस में लगातार गिरावट आई है। रविवार को, महाराष्ट्र सरकार की COVID-19 टास्क फोर्स के एक डॉक्टर ने कहा था कि तीसरी लहर चरम पर पहुंच गई है। बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार दिनों से नए संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH