क्या खत्म हो रही है कोरोना की तीसरी लहर , बीते 24 घंटे के आंकड़े दे रहे यह संकेत

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्या खत्म हो रही है कोरोना की तीसरी लहर , बीते 24 घंटे के आंकड़े दे रहे यह संकेत
नई दिल्ली 17 जनवरी 2022 - देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब स्थिर होने लगे हैं और ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शायद जल्द ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर खत्म हो जाएगी। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो इस दौरान कोरोना संक्रमण के 2,58,089 नए मामले सामने आए हैं और साथ ही 1,51,74 मरीजों की रिकवरी हुईं। बीते 24 घंटे में 385 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में फिलहाल सक्रिय मामले 16,56,341 हैं और 3,52,37,461 की रिकवरी हो चुकी है। अभी तक देश में कोरोना संक्रमण के कारण 4,86,451 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया है कि देश में अभी तक कुल वैक्सीनेशन 1,57,20,41,825 हुआ है और ओमिक्रोन के मामले अभी तक 8,209 दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब कम होना शुरू हो गए हैं। ऐसे में यह सवाल भी सामने आने लगे हैं कि क्या इन दोनों महानगरों में कोरोना का पीक आ गया है या सिर्फ कोरोना टेस्ट में कमी आई है? दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर का पीक आ चुका है और जल्दी ही कोरोना केस राजधानी में घटना शुरू हो सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर नेशनल कोविड-19 सुपरमॉडल कमेटी ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कहा है कि अगले महीने यानी फरवरी में तीसरी लहर पीक पर होगी। समिति ने यह भी कहा है कि हालांकि तीसरी लहर दूसरी लहर जितनी खतरनाक नहीं होगी। एक बार जब ओमिक्रॉन डेल्टा को मुख्य संस्करण के रूप में बदलना शुरू कर देता है, तो कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे और ओमाइक्रोन संस्करण तीसरी लहर का कारण बनेगा। देश में कोरोना की तीसरी लहर जरूर आ गई है. लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH