क्या देश में दोबारा लगने वाला है लॉकडाउन , जानिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कब करेंगे मुख्यमंत्रीयो के साथ बैठक

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्या देश में दोबारा लगने वाला है लॉकडाउन , जानिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कब करेंगे मुख्यमंत्रीयो के साथ बैठक
नई दिल्ली 12 जनवरी 2022 - देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों पर दबाव बढ़ने लगा है। कोविड-19 और ओमिक्रोन के रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। यह मीटिंग कल यानी गुरुवार (13 जनवरी) को होने वाली है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इस महामारी फैलने के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ कई बैठकें की हैं। देश में दो बार लॉकडाउन लग चुका है। ऐसे में एक बार फिर बढ़ते केस को देखते हुए तालाबंदी लागू होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि लॉकडाउन लगने से देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ था।

वहीं रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कोविड स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिला स्तर पर स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने और किशोरों के वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। बता दें स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों के साथ 60 साल ले अधिक उम्र के गंभीर बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगने शुरू हो गया है।

देश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,89,794 नए मामले मिले जबकि 439 मरीजों की मौत हुई। नए मरीजों में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और लता मंगेशकर भी शामिल हैं। गडकरी होम क्वारेंटाइन हैं, जबकि लता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अभी आईसीयू में हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के लिए 17,61,900 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं देश में कोविड टीकाकरण कवरेज 153.70 करोड़ को पार कर गया है। अब तक 18 लाख से अधिक प्रीकॉशन डोज लगाई गई हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH