BIG BREAKING - सभी प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश जारी , वर्क फ्रॉम होम काम करेंगे कर्मचारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BIG BREAKING - सभी प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश जारी , वर्क फ्रॉम होम काम करेंगे कर्मचारी
नई दिल्ली 11 जनवरी 2022 - दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संकट को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. अब दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तर बंद कर दिए जाएंगे और कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम (WFH) करेंगे. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने यह आदेश दिया है. अभी प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता पर चल रहे थे. DDMA ने और सख्त पाबंदियां भी लागू की हैं. आदेश के तहत दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट और बार भी बंद किए गए हैं. अब रेस्टोरेंट से फूड आइटम की होम डिलीवरी और टेकअवे की सुविधा रहेगी. अबतक रेस्टोरेंट और बार भी 50% क्षमता के साथ खुले हुए थे. दफ्तरों की बात करें तो सिर्फ Exempted Category/Essential Services के प्राइवेट दफ्तरों को इस नियम से छूट होगी।

राजधानी दिल्ली में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. सोमवार को दिल्ली में 19 हजार 166 नए मामले आए. 17 लोगों की मौत भी हुई. इसी के साथ दिल्ली में एक्टिव केसेस की संख्या 65 हजार के पार पहुंच गई. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी 25 फीसदी पहुंच गया है. इसका मतलब हुआ कि टेस्ट करने पर हर 4 में से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने के 10 दिन में 70 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. रविवार और सोमवार को 17-17 लोगों की मौत हुई. जबकि, इससे पहले 5 महीनों में 54 मौतें हुई थीं. दिसंबर में 9, नवंबर में 7, अक्टूबर में 4, सितंबर में 5 और अगस्त में 29 मरीजों की जान गई थी. जुलाई में 76 मरीजों की मौत हुई थी. ये आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेलगाम होती जा रही है. अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, अभी 1912 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. इनमें से 443 आईसीयू में, 503 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 65 वेंटिलेटर पर हैं. जबकि, इससे एक दिन पहले 1,618 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती थे. यानी, 24 घंटे में ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 18 फीसदी बढ़ गए है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH