20 साल की वसूली गर्ल गिरफ्तार , युवती के कारनामे जान कर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
20 साल की वसूली गर्ल गिरफ्तार , युवती के कारनामे जान कर हो जाएंगे हैरान
गुरुग्राम 30 दिसम्बर 2021 - दिल्ली से लगे गुरुग्राम से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पुलिस टीम ने ऐसी वसूली गर्ल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो डेटिंग ऐप के जरिये नौजवान युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उनके साथ फिजीकल होती थी और फिर शुरू करती थी ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल।

युवती इन लड़कों के खिलाफ पुलिस में फर्जी शिकायत की बात बोलकर लाखों लूटती थी. वहीं एसीपी क्राइम की मानें तो न्यू कालोनी पुलिस ने इस 20 साल की युवती को गिरफ्तार कर ब्लैकमेलिंग कर वसूली के नेक्सेस का भंडाफोड़ किया है. इस पूरे खेल में गिरफ्तार युवती की मां और उसका साथी भी शामिल था. बहरहाल पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुटी है. गुरुग्राम के एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने ये जानकारी दी है।

युवती के जाल में फंसाए गए पीड़ित ने बताया कि बीते 20 अगस्त को वह डेटिंग ऐप के जरिये लड़की से मिला. युवती ने उसे फंसाया, उसके साथ रिलेशन बनाये और 23 अगस्त तक उसको मजबूर कर शादी भी कर ली. पुलिस की माने तो कहानी यहीं नहीं रुकी बल्कि कुछ और युवकों को इसने योजनाबद्ध तरीके से सोशल मीडिया या फिर डेटिंग ऐप के जरिये फांसकर उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए. इसके बाद उनको ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूले।

इस सब के जरिए युवती लाखों की वसूली को अंजाम दे चुकी है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी युवती साल भर में कुल 7 युवकों के खिलाफ राजेंद्रा पार्क, न्यू कालोनी, थाना शहर, थाना सदर, सेक्टर 10, सिविल लाइन्स, डीएलएफ फेज- 1 और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म के मामले दर्ज करवा चुकी है. इसमे दो मामले पुलिसिया तफ़्तीश में झूठे पाए गए हैं. लड़की ने पूरे 15 महीने में 8 लोगों के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH