देश में दो और कोरोना वैक्सीन के साथ एक टेबलेट को भी मिली आपात मंजूरी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश में दो और कोरोना वैक्सीन के साथ एक टेबलेट को भी मिली आपात मंजूरी
नई दिल्ली 28 दिसम्बर 2021 - कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती देने के लिए सरकार ने दो और कोरोना वैक्सीन के साथ-साथ एक गोली (पिल) को भी आपात मंजूरी दे ही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है। देश में अब कोरोना महामारी को हराने में भारत के पास तीन अहम हथियार हैं। ऐसी संभावना है कि नए टीके का इस्तेमाल बूस्टर डोज के तौर पर किया जा सकता है।

भारत के दवा नियामक के तहत विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक वैक्सीन (कोवोवैक्स) के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी है, वहीं एक अन्य कोरोना वैक्सीन कॉर्बी वैक्स को भी मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि एक एंटी-वायरल गोली Molnupiravir को भी स्वीकृति दी गई है। गौरतलब है कि इमरजेंसी के दौरान इन तीनों दवाओं के इस्तेमाल की सिफारिश ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) को भेजी गई थी और डीसीजीआई की ओर से इन्हें स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी सार्वजनिक की।

कोवोवैक्स के इस्तेमाल को लेकर सामने आई स्टडी रिपोर्ट से वैज्ञानिक संतुष्ट हैं। गौरतलब है कि कोवोवैक्स अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी नोवावैक्स का भारतीय वर्जन है। यह नॉनपार्टिकल प्रोटीन पर आधारित कोविड-19 का वैक्सीन है। नोवावैक्स और सीरम इंस्टीट्यूट को फिलीपींस में इसके आपातकालीन उपयोग के लिए पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोवोवैक्स के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी थी, जिसके बाद उम्मीद बहुत बढ़ गई है कि जल्द ही इसे भारत में भी अप्रूवल मिल जाएगा।

इसके अलावा एक अन्य गोली को भी मंजूरी दी है, जिसका नाम Molnupiravir है। Molnupiravir का उपयोग वयस्क रोगियों पर 93 प्रतिशत 'SPO2' के साथ और उन रोगियों के लिए किया जा सकता है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु जैसी बीमारी का उच्च जोखिम है। इस दवा को इस शर्ते के साथ मंजूरी दी गई है कि दवा को विशेषज्ञ डॉक्टरों के पर्चे पर ही दुकानों में बेची जानी चाहिए। शर्तों के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के लोगों पर इस दवा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH