दिल्ली में मिले Omicron के 4 नए केस , अब तक इन 8 राज्यों में फैला नया वैरिएंट , ओमिक्रोन से संक्रमित लोगो की संख्या हुई 45

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दिल्ली में मिले Omicron के 4 नए केस , अब तक इन 8 राज्यों में फैला नया वैरिएंट , ओमिक्रोन से संक्रमित लोगो की संख्या हुई 45
नई दिल्ली 14 दिसम्बर 2021 - देश के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में ओमिक्रोन वैरिएंट के चार नए मामले सामने आए हैं. इन्हें मिलाकर दिल्ली में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के छह मामले सामने आए हैं. कुल छह में से एक मरीज ठीक हो चुका है. देश में अब तक ओमिक्रोन के कुल 45 मरीज मिल चुके हैं।

देश की बात करें तो राजधानी दिल्ली को मिलाकर 8 राज्यों में नया यानी ओमिक्रोन वैरिएंट मिल चुका है. इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, केरल और आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 20
राजस्थान में 9
कर्नाटक में 3
गुजरात में 4
केरल में 1
आंध्र प्रदेश में 1
दिल्ली में 6
चंडीगढ़ में 1

कोरोना के नए वैरिएंट पर अलग-अलग वैक्सीन कितनी कारगर हैं इसको लेकर भी सवाल सामने हैं. महाराष्ट्र से ओमिक्रोन के दो ऐसे भी मरीज मिले जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली थी.

भारत में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में मामले में 50 फीसदी तक का उछाल देखा गया है. नए केसों में ज्यादातर मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री अफ्रीकी महाद्वीप की रही. बाद में केरल, चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में जो मामले मिले उनकी ट्रैवल हिस्ट्री यूके, इटली और आयरलैंड की थी. इससे साफ है कि यूरोप भी ओमिक्रोन वैरिएंट का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।

ओमिक्रोन की वजह से ब्रिटेन में सोमवार को पहली मौत भी हुई है. वहीं नॉर्वे ने नए वैरिएंट के खतरे के बाद लॉकडाउन लगा दिया है. पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन में भी ओमिक्रोन के केस सामने आए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH