57 देशों में फैल चुका ओमिक्रॉन वैरिएंट , नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर WHO ने कही यह बात

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
57 देशों में फैल चुका ओमिक्रॉन वैरिएंट , नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर WHO ने कही यह बात
नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2021 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) ने कहा कि दुनिया के 57 देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिल चुका है। अधिकतर देशों में यह विदेशी यात्रियों से फैला है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोल अढानम घेब्रेयेसस ने कहा, 'जिस तेजी से ओमिक्रॉन फैल रहा है। इससे साफ है कि महामारी पर इसका व्यापक प्रभाव दिखाई देगा।' उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़े, उसे पहले सख्त कदम उठाने होंगे। घेब्रेयेसस ने सभी देशों से निगरानी, टेस्टिंग और सीक्वेंसिंग बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा, 'छोटी सी लापरावही काफी भारी पड़ सकती है।'

डब्ल्यूएचओ ने अपनी साप्ताहिक महामारी रिपोर्ट में बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के आकलन की अभी और आंकड़ों की जरूरत है। स्वास्थ्य संगठन ने कहा, अगर डेल्टा वैरिएंट से इसकी गंभीरता कम रहती है। तब भी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि यह बहुत तेजी से फैल रहा है। हालांकि इसके घातक होने की कम संभावना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रिपोर्ट में कहा कि यूरोपीय क्षेत्र में कोरोना वायरस के केस और मरने वालों की संख्या में गिरावट आई है। डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय क्षेत्र में यूरोप और मध्य एशिया के 53 देश हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार तक यूरोप के 18 देशों में ओमिक्रॉन के कुल 212 मामले पाए गए थे। इन सभी मरीजों में हल्के लक्षण थे। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते इस क्षेत्र में संक्रमण के मामलों में दो प्रतिशत और मौतों में तीन प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इस दौरान 26 लाख संक्रमित मिले और 29,000 मौतें हुईं। इनमें से ज्यादातर जर्मनी और ब्रिटेन में दर्ज की गईं। यूरोप में मध्य अक्टूबर के बाद से ही संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

ओमिक्रॉन वैरिएंट अमेरिका के 19 राज्यों में फैल चुका है। यूएस के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रोशेल वालेंक्सी ने इसकी जानकारी दी। कहा कि इस समय देश में हर दिन एक लाख नए केस मिल रहे हैं। जिनमें 99% डेल्टा वैरिएंट के केस हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH