बड़ी खबर , वायुसेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश , सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी सहित14 लोग थे सवार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , वायुसेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश , सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी सहित14 लोग थे सवार
नई दिल्ली 08 दिसम्बर 2021 - तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी मौजूद थे. इस हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें सेना के बड़े अफसर भी सवार थे. हादसे के बाद सीडीएस रावत को अस्पताल ले जाया गया है।

हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है. फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाया है कि वायुसेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण. भारतीय वायुसेना ने भी इस घटना पर ट्वीट कर पुष्टि की है कि जनरल रावत इस हेलीकॉप्टर में सवार थे. इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगीं. हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद शुरू कर दी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स सूत्रों ने बताया कि जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

एबीपी न्यूज के मुताबिक, उन लोगों की लिस्ट सामने आई है, जो वायुसेना के इस हेलीकॉप्टर में सवार थे. इनमें सीडीएस बिपिन रावत और उनके परिवार के कुछ लोगों के अलावा उनके कर्मचारी भी थे. जनरल रावत के अलावा हेलीकॉप्टर में सवार लोगों में मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे. एमआई-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जाता है. अधिकतर सेना के अधिकारी इसी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते है।
बड़ी खबर , वायुसेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश , सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी सहित14 लोग थे सवार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH