प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका पद्मश्री तीजन बाई प्रोफेशनल कांग्रेस में शामिल

दुर्ग , 29-11-2021 1:26:32 AM
Anil Tamboli
प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका पद्मश्री तीजन बाई प्रोफेशनल कांग्रेस में शामिल
दुर्ग 28 नवम्बर 2021 -  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर यह आई है कि प्रख्यात पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई ने आज प्रोफेशनल कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामाद क्षितिज हैं। यह कांग्रेस का ही एक अंग है। 

गौरतलब है कि तीजन बाई वह शख्सियत हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी की पहचान को न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में प्रसारित किया है। छत्तीसगढ़ में उनके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। वे छत्तीसगढ़ में पंडवानी की पर्याय मानी जाती हैं इसीलिए प्रोफेशनल कांग्रेस में उनका शामिल होना छत्तीसगढ़ की राजनीति , कला जगत के अलावा आमजन के लिए भी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

 तीजनबाई के बारे में कुछ जानकारी

भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के पंडवानी लोक गीत-नाट्य की पहली महिला कलाकार हैं। देश-विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली तीजनबाई को बिलासपुर विश्वविद्यालय द्वारा डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। वे सन 1988 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और 2003 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से अलंकृत की गयीं। उन्हें 1905 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा 2007 में नृत्य शिरोमणि से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

भिलाई के गाँव गनियारी में जन्मी इस कलाकार के पिता का नाम हुनुकलाल परधा और माता का नाम सुखवती था। नन्हीं तीजन अपने नाना ब्रजलाल को महाभारत की कहानियाँ गाते सुनाते देखतीं और धीरे धीरे उन्हें ये कहानियाँ याद होने लगीं। उनकी अद्भुत लगन और प्रतिभा को देखकर उमेद सिंह देशमुख ने उन्हें अनौपचारिक प्रशिक्षण भी दिया। 

13 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना पहला मंच प्रदर्शन किया। उस समय में महिला पंडवानी गायिकाएँ केवल बैठकर गा सकती थीं जिसे वेदमती शैली कहा जाता है। पुरुष खड़े होकर कापालिक शैली में गाते थे। तीजनबाई वे पहली महिला थीं जो जिन्होंने कापालिक शैली में पंडवानी का प्रदर्शन किया। एक दिन ऐसा भी आया जब प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर ने उन्हें सुना और तबसे तीजनबाई का जीवन बदल गया तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी से लेकर अनेक अतिविशिष्ट लोगों के सामने देश-विदेश में उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका पद्मश्री तीजन बाई प्रोफेशनल कांग्रेस में शामिल

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर, देश मे टमाटर की कीमत 250 तो प्याज की कीमत 175 रुपये प्रति किलो से हुई पार
अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर, देश मे टमाटर की कीमत 250 तो प्याज की कीमत 175 रुपये प्रति किलो से हुई पार
महिला IAS अधिकारी के फार्महाउस में चल रहा था जुए का अड्डा, 13 लाख नगद के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार
महिला IAS अधिकारी के फार्महाउस में चल रहा था जुए का अड्डा, 13 लाख नगद के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज
जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH