मकान बनाने के लिए लाई गई रेत से निकला नरमुंड , पुलिस जाँच में जुटी

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मकान बनाने के लिए लाई गई रेत से निकला नरमुंड , पुलिस जाँच में जुटी
दुर्ग 06 नवम्बर 2021 - दुर्ग में एक निर्माणाधीन भवन के लिए लाई गई रेत से नरमुंड निकला है। रेत अनलोड करते समय जैसे ही मजदूरों को नरमुंड दिखा वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की जानकारी मोहन नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने नरमुंड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

मोहन नगर टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि चार दिन पहले कातुलबोर्ड क्षेत्र में एक भवन का निर्माण किया जा रहा है। उसके लिए धमतरी से रेत को मंगवाया गया था। जब हाईवा रेत को अनलोड कर रहा था तो उसमें से एक मानव कंकाल की मुंडी निकली। जैसे ही काम कर रहे लोगों ने नरमुंड देखा सभी वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया तो नरमुंड कई साल पुराना था। 

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला की जो रेत आई थी वह धमतरी के लिलहर घाट से लाई गई थी। उस रेत घाट के नजदीक ही श्मशान घाट है। इससे प्रारंभिक जांच में ऐसा पाया जा रहा है कि यह नरमुंड उस व्यक्ति का है जिसको श्मशान घाट में दफनाया गया होगा या फिर नदी में लाश बहाने के बाद वह बहकर घाट में आई और बालू में दबी रह गई। कई साल बाद जेसीबी से रेत निकालने के दौरान वह बालू के साथ यहां आ गया होगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH