छत्तीसगढ़ में हाईप्रोफाइल डबल मर्डर से सनसनी , लूट के बाद हत्या करने की आशंका

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में हाईप्रोफाइल डबल मर्डर से सनसनी , लूट के बाद हत्या करने की आशंका
रायगढ़ 23 सितम्बर 2021 - रायगढ़ जिले के लैलूंगा से बड़ी खबर आ रही है जहाँ मित्तल दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।आशंका जताई जा रही है कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पति पत्नी दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

फिलहाल लैलूंगा नगर में शोक का माहौल है।मृतक मदन मित्तल पत्नी अंजू मित्तल का शव उनके घर में मिला है पुलिस ने पुरे मकान को अपने कब्जे में ले लिया है मामला हाईप्रोफाईल होने के कारण पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर चोरी के फिराक में घर के अंदर घुसे हुए थे उनकी पहचान ना हो जाए इसलिए आरोपियों के द्वारा घर में सो रहे दंपती की हत्या कर देने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक मदन मित्तल व उसकी पत्नी मंजू मित्तल घर के नीचे फ्लोर पर सोते थे उसी जगह पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को किसने अंजाम दिया यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एक एंगल से जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जब काफी देर तक अग्रवाल दंपत्ति नहीं उठे तो परिजन उन्हें उठाने ऊपर से नीचे कमरे में आए तो मामले का खुलासा हुआ।बताया जा रहा है कि नकदी व सोने चांदी के जेवर भी लुटे गए हैं।हांलाकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है , मदन मित्तल हनुमान राईस मिल के संचालक होने के साथ नगर पंचायत के एल्डरमेन पार्षद भी थे।

आपको बता दें कि मदन मित्तल लैलूंगा के प्रतिष्ठित व्यवसायी होने के साथ कांग्रेस की राजनीति में अहम् स्थान रखते हैं वे कांग्रेस के जिला संयुक्त महामंत्री थे और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर सेवा देते थे।

फिलहाल रायगढ़ से डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पंहुच रही है।नगर के बीच इस बड़ी वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में हैं पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पंहुचकर पुरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं वहीँ पुरा लैलूंगा नगर बंद है नाकेबंदी कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
छत्तीसगढ़ में हाईप्रोफाइल डबल मर्डर से सनसनी , लूट के बाद हत्या करने की आशंका

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH