चोरी के आरोप मे क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया टी वी सीरियल की दो एक्ट्रेस गिरफ्तार , यहाँ की थी लाखो की चोरी

बॉलीवुड , 18-06-2021 10:17:15 PM
Anil Tamboli
चोरी के आरोप मे क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया टी वी सीरियल की दो एक्ट्रेस गिरफ्तार , यहाँ की थी लाखो की चोरी
मुंबई 18 जून 2021 - मुंबई पुलिस ने चोरी करने के मामले में दो टीवी सीरियल की अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया हैं. दोनों अभिनेत्रियां टीवी के मशहूर शो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे कई अन्य क्राइम शो में छोटे-मोटे रोल करती हैं।

कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के कारण सीरियल की शूटिंग बंद होने के चलते दोनो पैसों की कमी से जूझ रहीं थीं. आरोप है कि दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट बनकर आईं और लॉकर में रखे 03 लाख 28 हजार लेकर वहां से फरार हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

जानकारी के मुताबिक यह मामला तब का है जब आरे कॉलोनी के रॉयल पाम इलाके में स्थित एक पॉश बिल्डिंग में रहने वाले शख्स के घर 18 मई को यह दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट बनकर गई थी. उसी दौरान उस घर में पहले से मौजूद पेइंग गेस्ट के लॉकर में रखे 03 लाख 28 हजार लेकर वहां से रफूचक्कर हो गईं थी.

चोरी की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उन्हें कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की तहकीकात के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तब वे दोनों पैसे के साथ बाहर जाते हुए दिखीं. जब पुलिस ने दोनों पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कुबूल लिया.

आरे पुलिस स्टेशन की वरिष्ट अधिकारी नूतन पावर ने बताया कि दोनों टीवी के चर्चित शो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है. पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं. दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH