छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

रायपुर , 07/05/2026 6:28:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

रायपुर 07 मई 2026 - मितानिन के घर बम और बम बनाने की सामग्री मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। यह सामग्री रखने वाला बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला है। उसने अपने जीजा नंदलाल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। यह बात नंदलाल ने मीडिया से चर्चा में यह बात कही है।

महापौर नंदलाल देवांगन ने बताया कि उसके साथ विवाद के बाद विनय देवांगन ने बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस बीच आज सुबह ,बम मिलने के खुलासे के बाद से विनय फरार है। समझा जा रहा है अपना बदला लेने ही विनय ने तीन तैयार बम और सामग्री एकत्र कर मितानिन के घर रख छोड़ा था। 

बता दे कि राजधानी के बीरगांव के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर में देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान, तार और अन्य सामग्री मिला था। सूचना मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस, डाग और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मकान समेत आसपास के पूरे इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी है। यह सामग्री एक स्वास्थ्य मितानिन पुष्पा साहू के घर मिली।

मिली जानकारी अनुसार मितानिन के परिचित ठेकेदार विनय देवांगन उसके घर आया था और उसने एक बैग रख कर बाद में आकर ले जाने की बात कहकर चला गया। आज सुबह मितानिन ने जब घर की रोजाना झाड़ू पोछा के समय बैग को सरकाने की कोशिश की तो वह नहीं हटा पाई। बैग काफी वज़नी था। उसने बैग का मुंह खोलकर देखा तो उसमें कांच की चपटी शीशियां, उससे अटैच तार निकले हुए थे। साथ ही कुछ पावडर, पिस्टल जैसा सामान रखे हुए थे। मितानिन ने पार्षद अश्विनी यादव के घर जाकर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पार्षद ने भी बैग खोलकर देखा और फिर खमतराई पुलिस को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच में देसी बम बनाने से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं राजधानी में किसी बड़ी साजिश की तैयारी तो नहीं की जा रही थी। पुलिस ने मितानिन के परिचित को तलब कर पूछताछ कर रही है। वहीं विनय देवांगन की तलाश कर रही है।

पार्षद अश्विनी यादव ने मीडिया को बताया कि विनय देवांगन नाम के युवक ने यह बैग छोड़ा था। जो ठेकेदार है। विनय, पार्षद एवज देवांगन का दामाद और वर्तमान महापौर नंद कुमार का साला है। थैले में तीन बम , मोबाइल से जुड़े हुए और रिमोट, एक माउजर भी मिले है । पुलिस ने विनय के घर भी दबिश देकर छानबीन की है।

पुलिस ने आसपास के घरों के लोगों की आवाजाही रोक कर बंद भी करा दिया था। पुलिस टीम ने मितानिन के घर के पीछे बम को डिफ्यूज भी किया। इससे उठता धुंआ लोगों ने देखा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH