बॉलीवुड के इस अभिनेत्री को हॉटल में ड्रग्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करना पड़ा भारी , हॉटल से पहुँची हवालात

बॉलीवुड , 15-06-2021 12:43:13 PM
Anil Tamboli
बॉलीवुड के इस अभिनेत्री को हॉटल में ड्रग्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करना पड़ा भारी , हॉटल से पहुँची हवालात
मुम्बई 15 जून 2021 - मायानगरी मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने जन्मदिन पर ड्रग्स के साथ पार्टी करना मंहगा पड़ गया. पार्टी जब अपने शबाब पर थी, तभी पुलिस को किसी ने खुफिया तौर पर ख़बर दे दी. जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने देर रात होटल में छापा मारा और अभिनेत्री को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया. अभिनेत्री की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है. मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है. जहां एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी. वो ड्रग्स के साथ पार्टी कर रही थी. पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीती रात करीब 3 बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई. वहां बॉलीवुड में छोटे रोल करने वाली अभिनेत्री और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है. जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसी सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की टीम फाइव स्टार होटल में पहुंची और बॉलीवुड एक्ट्रेस की पार्टी में छापा मारा. जहां वो अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी. पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस का इस्तेमाल भी कर रही थी. पुलिस ने फौरन पार्टी में मौजूद अभिनेत्री नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया. दोनों वहां पर चरस का इस्तेमाल कर रहे थे. सोमवार को दिन में सांताक्रुज पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नाइरा नेहल शाह दो तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है. 

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH