आज का राशिफल , 15 जून 2021 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 15-06-2021 10:18:59 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , 15 जून 2021 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनांक 15 जून 2021 दिन मंगलवार -

मेष राशि - आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से रूके हुए सारे काम पूरे हो जायेंगें। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है जिससे आप बहुत खुश हो जायेंगे। शाम तक घर में कोई छोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डीलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये दिन फायदेमंद रहेगा। कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। 

वृष राशि - किस्मत आपके साथ रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल हो जाएंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, ठंडी चीजें खाने से बचें। कारोबारियों को मुनाफा होगा। वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। 

मिथुन राशि - आप कोई नया काम शुरू करनें की सोच सकते हैं। इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आपके कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। लेकिन आपकी सूझ-बूझ से समय पर पूरा कर लेगें। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी की मदद मिल सकती है। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।

कर्क राशि - आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों का सहयोग न मिलने पर थोड़े परेशान हो सकते हैं। नए काम को शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा, धन प्राप्ति के अच्छे योग है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगें। ऑफिस के किसी काम को लेकर चिंतित हो सकते है, लेकिन सीनियर्स की मदद से सब ठीक हो जायेगा। सभी कार्यो में सफलता मिलेंगी, धूल मिट्टी जैसे इलाके में जाने से बचें, नही तो इससे प्रोब्लम हो सकती है। 

सिंह राशि - आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होगी आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। रूके हुए पैसे वापस मिल सकते है आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढेगी। 

कन्या राशि - आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आप कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे, अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी- मोटी स्वास्थ्य सम्बधी समस्यायों सें छुटकारा पा सकते हैं। आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। करियर में और आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। माता के सेहत का खास ख्याल रखें।

तुला राशि - आपका दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिल सकता है और लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। व्यायाम करने से बढ़ते वजन की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। 

वृश्चिक राशि - आपके पुराने रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरूआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों में बढ़ रही अन-बन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आएंगी। कारोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

धनु राशि - आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें सकते है, इससे रिश्तों में और मजबूती आएगी। माता पिता के सहयोग से आपकी, तरक्की के मार्ग खुलेगें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। समाजिक कार्यों में सहयोग करने से लोगों में आपके प्रति मान-समान बढ़ेगा और वह आपसे प्रेरणा भी लेंगे। 

मकर राशि - आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। मन से किये गये परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे अपने पिता से कुछ अच्छा सीखेंगे।  

कुंभ राशि - आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के नये रास्ते मिलेगे। आय के स्त्रोत बढ़ेगे। इससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जायेगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

मीन राशि - आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर ले तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला अपके पक्ष में आएगा। परिवार वालों के सहयोग रुके हुए कार्य पूरा करनें में सफल होंगे। दोस्तों के घर पर कोई मूवी देख सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेंगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH