आज का राशिफल , 12 जून 2021 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 12-06-2021 11:40:11 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , 12 जून 2021 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल 12 जून 2021 दिन शनिवार - 

मेष राशि - सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता भरा है और आप किसी काम में आज फंसे रहेंगे। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आज कुछ ऐसा आपके साथ हो सकता है कि संसार को देखने का आपका नजरिया काफी बदल सकता है। सावधानीपूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े। आज किसी से विवाद में न पड़ें।

वृषभ राशि - आज का दिन आपका शुभ है और आज आपके रुके कार्य और फंसा हुआ पेमेंट फिर से प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति प्राप्‍त होने के संकेत मिल रहे हैं और भाग्‍य भी आपका साथ दे रहा है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे और उनके साथ आप कामधंधे को आगे बढ़ाने के बारे में प्‍लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन राशि - ग्रहों की स्थिति बताती है कि आज का दिन आपका काफी व्‍यस्‍तता के साथ बीतेगा। आज विशेष प्रकार की चिंता और भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, आपकी सेहत भी नरम रहेगी। शाम के वक्‍त अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबे समय के लिए डेरा डाल सकते हैं। इस वजह से आप व्‍यस्‍त भी रहेंगे और आपका पैसा भी खर्च होगा।

कर्क राशि - आज का दिन आपका कुछ मामलों में अच्‍छा तो कुछ मामलों में प्रतिकूल हो सकता है। चंद्रमा की स्थिति बताती है कि कहीं से अच्छा लाभ मिल सकता है लेकिन कहीं आपका खर्च भी बढ़ सकता है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार प्राप्‍त होगा और आमोद प्रमोद का वातावरण घर में बना रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे। आज परिवार के साथ मौसम का आनंद लेंगे और खानेपीने में कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।

सिंह राशि - आज का दिन शुभ है और भाग्‍य के सहारे वह सब कुछ प्राप्‍त होगा जिसके बारे में आप सोच रहे थे। कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन के योग हैं जो कि भविष्‍य में आपके लिए भाग्‍यवर्द्धक साबित होंगे। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्‍ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। ऑफिस में लोग आपकी बातों से खुश होंगे और प्रभावित होंगे। 

कन्या राशि - आज का दिन आपका परोपकार में बीतेगा। आपको सूझबूझ से काम लेते हुए मदद भी करनी है और अपना भी ध्‍यान रखना है। आप अभी जिन लोगों की मदद कर रहे हैं, कहीं न कहीं ये ही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें। परिवार में भी किसी प्रकार के विवाद से दूर रहें।

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए सुखद और शुभफलदायक है और आपके सुख में वृद्धि होगी। आज आप अपने लिए वक्‍त निकाल पाएंगे और वे कार्य करेंगे जो आपको पसंद हैं। किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर पाएंगे और उनसे लाभ प्राप्‍त कर पाएंगे। दोस्‍तों के साथ शाम का वक्‍त अच्‍छा बीत सकता है।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन काफी व्‍यस्‍तता में बीतने वाला है और आप पुराने बिगड़े हुए काम को सुधारने के प्रयास में लगे रहेंगे। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी और आपका कुछ सोचा हुआ काम आज बन जाने से मन में हर्ष होगा। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं और परिवार में सभी लोग मिल जुलकर रहेंगे। 

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज कहीं से बड़ी मात्रा में रुका हुआ धन प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से कोष में वृद्धि होगी। अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी। आज आपको अपने कर्मों का फल प्राप्‍त होगा।

मकर राशि - आज का आपका दिन कुछ अधिक व्‍यस्‍तता वाला हो सकता है। नौकरी हो या व्‍यापार आज आपको दोनों के लिए ही दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें तो सही होगा नहीं तो आगे आपको परेशानी हो सकती है। आज धन के मामले में आपको किस्‍मत का साथ‍ मिलेग और पुराना फंसा पैसा फिर से मिल जाएगा।

कुंभ राशि - आज आपकी राशि में ग्रहों के विशेष योग आपको हर काम में सफलता दिलवाएंगे। द्विग्रही योग शनि और गुरु आपके भाग्य में वृद्धि करेंगे। आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। विरोधी परास्‍त होंगे और शत्रुओं के इरादे नाकामयाब होंगे। सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा और मन प्रसन्‍न रहेगा।

मीन राशि - आपकी राशि के स्‍वामी के विशेष संयोग के कारण आज आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आज आपकी मनोरथ सिद्धि होगी और सफलता प्राप्‍त होगी। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और निकट की यात्रा संभव है। रात का कुछ वक्‍त आज आप परिवार के साथ बिताएंगे और आस-पास कहीं घूमने का प्‍लान भी बन सकता है। मास्‍क जरूर लगाएं। 

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH