प्रदेश के इस जिले में शनिवार और रविवार को रहेगा पूर्ण लॉक डाउन , कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ , 12-06-2020 8:05:51 PM
Anil Tamboli
प्रदेश के इस जिले में शनिवार और रविवार को रहेगा पूर्ण लॉक डाउन , कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बिलासपुर 12 जून 2020 -  बिलासपुर जिले में
 कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस शनिवार व रविवार भी पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सुबह सात से दोपहर बारह बजे तक सब्जी व राशन दुकानें खुली रहेंगी। इसके बाद सिर्फ मेडिकल स्टोर व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
लॉकडाउन को लेकर पूर्व में जारी आदेश को अभी यथावत रखा गया है। यानी इस बार भी शनिवार व रविवार को पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक ही अतिआवश्यक सेवा की दुकानें खुली रहेंगी, जिसमें किराना दुकान, सब्जी मार्केट व डेयरी शामिल हैं। इस दौरान आपातकालीन सेवा मेडिकल स्टोर्स व पेट्रोल पंप पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
कलेक्टर सारांश मित्तर ने बताया की जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए, शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा, केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।
शहर की सड़कों व प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह से पुलिस की नाकेबंदी रहेगी। बिना किसी कारण के शहर की सड़क पर घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। धारा 144 व लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर सीधे आपराधिक प्रकरण भी दर्ज होगा।
राज्य शासन ने लॉकडाउन जारी रखने व ढील देने का अधिकार जिले के कलेक्टर को दिया है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में दुकानें खुले रहने पर संक्रमण फैलने की आशंका है। 
यही वजह है कि स्थानीय प्रशासन ने अभी सप्ताह में पूर्ण लॉकडाउन के नियम को यथावत रखा है।
पुलिस के जवान और अधिकारी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सुबह से ही चौक-चौराहों पर तैनात रहेगी। दोपहर बारह बजे के बाद सड़कों पर बेवजह निकलने वालों की धरपकड़ कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 
ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH