सक्ती में नाबालिग को अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती में नाबालिग को अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सक्ती 03 मार्च 2021 -  सक्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों एक नाबालिक अपने परिजनों के साथ लिखित आवेदन लेकर पुलिस थाना सक्ती पहुंची तथा पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती को थाने में आकर बताई जिस पर थाना प्रभारी के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को घटना के सबंध में अवगत कराया गया। 

पुलिस अधीक्षक पारूल माथूर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिशा निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में निरीक्षक रविन्द्र अनंत ने प्रार्थी के लिखित आवेदन के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 66/2021 के आरोपी राजा देवांगन पिता भोला राम देवांगन उम्र 22 वर्ष को भादवि की धारा 509 (ख) एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत नन्दौर खुर्द निवासी के द्वारा विगत 3 वर्षों से नाबालिग के साथ गांव का ही एक लड़का राजा देवांगन पिता भोला राम देवांगन उम्र 22 वर्ष के द्वारा मोबाइल से नाबालिक के साथ बातचीत एवं मैसेज करता था। पिछले 06 माह पूर्व राजा देवांगन द्वारा प्रार्थी को फोन कर अपना अश्लील विडियो बनाकर भेजने के लिए धमकी दिया कि यदि तुम अश्लील विडियो बनाकर मुझे नहीं भेजोगी तो जहर खाकर मर जाऊंगा तब नाबालिक द्वारा डर से अपनी अश्लील विडियो घर के मोबाईल से बनाकर टेलीग्राम के माध्यम से आरोपी राजा देवांगन के मोबाईल पर भेजी थी, राजा देवांगन द्वारा नाबालिक लड़की को धमकी देकर विडियो बनाने हेतु मजबूर करने पर उससे परेशान होकर अपना अश्लील विडियों बनाकर आरोपी राजा देवांगन को टेलीग्राम के माध्यम से मोबाईल पर भेजी थी। 

प्रार्थीया के लिखित आवेदन के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी राजा देवांगन पिता भोला राम देवांगन उम्र 22 वर्ष को भादवि की धारा 509 (ख) एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तथा टीम गठित कर विवेचना दौरान आरेपी राजा देवांगन के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आज 03 मार्च 2021 को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत , उप निरी. नवीन पटेल , सउनि शंकर लाल साहू , प्र.आर. बिन्दु राज , आर. संजीव शर्मा, प्रेम नारायण राठौर , महेन्द्र राठौर का अहम योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH