बड़ी खबर , प्लास्टिक पालीथिन कैरी बैग पूर्णतः प्रतिबंधित वसूला जाएगा 100 से लेकर 05 लाख रुपये तक जुर्माना , अधिसूचना जारी

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , प्लास्टिक पालीथिन कैरी बैग पूर्णतः प्रतिबंधित वसूला जाएगा 100 से लेकर 05 लाख रुपये तक जुर्माना , अधिसूचना जारी
उत्तराखंड 17 फरवरी 2021 - पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड में अब पालीथिन कैरीबैग के साथ ही, थर्मोकोल व स्टायरोफोम से बने सिंगल यूज उत्पादों के उपयोग, उत्पादन और बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। कैबिनेट के फैसले के क्रम में शासन ने मंगलवार को इस सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी है। 

इसमें साफ किया गया है कि तय नियमों के उल्लंघन की दशा में 100 से लेकर 05 लाख रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। यदि कोई दूसरी बार उल्लंघन करता है तो दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन और जुर्माना आरोपित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारी नामित किए गए हैं। 

प्लास्टिक, थर्मोकोल और स्टायरोफोम से बनी डिस्पोजेबल कटलरी, प्लेट, ट्रे, कटोरे, कप, गिलास, चम्मच, कांटा, स्ट्रा, चाकू जैसे सिंगल यूज उत्पादों का उत्तराखंड में भी बेतहाशा उपयोग हो रहा है। इससे यहां का पारिस्थितिकीय तंत्र प्रभावित हो रहा है। एक बार उपयोग के बाद यहां-वहां फेंके जाने वाले प्लास्टिक कचरे के कारण शहरों में सीवरेज सिस्टम, नालियां चोक हो रही हैं। हालांकि, पूर्व में 40 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक-पालीथिन को प्रतिबंधित किया गया था, मगर कोरोनाकाल के दौरान इसके नियमों में शिथिलता प्रदान की गई थी।

अब प्लास्टिक अपशिष्ट और माइक्रो प्लास्टिक के लगातार बढ़ते खतरों को देखते हुए सरकार ने राज्य में प्लास्टिक, थर्माकोल व स्टायरोफोम के किसी भी आकार, मोटाई, माप व रंग के सिंगल यूज उत्पादों को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। बीती 30 जनवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। मंगलवार को प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद बर्द्धन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। इसके मुताबिक पालीथिन कैरीबैग, प्लास्टिक, थर्मोकोल व स्टायरोफोम से बने सिंगल यूज उत्पाद, पैकेजिंग कंटेनर आदि के उपयोग, क्रय-विक्रय, उत्पादन, आयात, भंडारण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH