मदिरा प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर , नही बढ़ेंगे देशी शराब की कीमत , बियर के दाम भी होंगे कम ,,

देश , 07-02-2021 12:17:14 PM
Anil Tamboli
मदिरा प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर , नही बढ़ेंगे देशी शराब की कीमत , बियर के दाम भी होंगे कम ,,
राजस्थान 07 फरवरी 2021 - शराब पीने वालों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। राजस्थान सरकार ने देसी शराब को महंगी नहीं करने का फैसला लिया है। वहीं एक अप्रैल से बीयर के दाम में 30 से 35 रुपए कटौती की जाएगी। 

अशोक गहलोत सरकार ने देश में बनी अंग्रेजी शराब और बीयर पर लगने वाले वेंड फीस को समाप्त कर दिया है। बीयर पर आबकारी ड्यूटी 10 फीसद कम किया है। साथ ही इस बार आबकारी नीति में भी बदलाव किया गया है। शराब दुकानों का आवंटन लॉटरी की जगह ऑनलाइन किया जाएगा। सरकार का वित्तीय वर्ष 2021-22 में 13 हजार करोड़ रुपए कमाने का लक्ष्य है। 

बीयर बार लाइसेंस धारक फ्रेश बीयर बनाने का मिनी प्लांट लगा सकेंगे। वहीं नए बार लाइसेंस के आवेदन में पूरी फीस देने के बजाय 10 फीसदी अग्रिम जमा करने का प्रावधान किया गया है। नई व्यवस्था में एक व्यक्ति को राज्य में पांच से ज्यादा और एक जिले में दो से ज्यादा दुकानें आवंटित नहीं की जाएगी। जबकि दुकान खुलने का समय सुबह 10 से रात 8 बजे तक रहेगा।

सरकार ने शराब की दुकानों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं की है। फिलहाल प्रदेश में अंग्रेजी और देसी शराब की कुल 7665 दुकानें है। नई व्यवस्था में गंगानगर शुगर मिल्स और स्टेट ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन भी शामिल हो सकेंगे। वहीं शहरी क्षेत्रों में बनी शरब और बीयर की दुकानों पर सालाना लाइसेंस फीस खत्म कर दी गई है। जबकि राज्य में बनी देसी शराब पर 185 रुपए प्रति एलपीएल आबकारी ड्यूटी व बेसिक लाइसेंस पर फीस 44 औप 105 रुपए होगी। बता दें गहलोत सरकार ने पिछले वर्ष आबकारी नीति दो साल के लिए लागू की थी। लेकिन एक साल के अंदर ही दूसरी नीति जारी कर दी।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH