छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , 21 साल के युवक ने 50 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार ,,

जगदलपुर , 07-02-2021 4:57:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , 21 साल के युवक ने 50 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार ,,
जगदलपुर 06 फरवरी 2021 -  जगदलपुर में 02 फरवरी को शादी समारोह के दौरान 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी. दुष्कर्म का आरोपी अज्ञात था. इसके बावजूद पुलिस सबूतों के आधार पर ना केवल आरोपी तक पहुंची, बल्कि उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है. भानपुरी थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि 50 वर्षीय महिला अपने दो बेटों के साथ गांव के ही शादी समारोह में गई थी. वापस घर लौटने के बाद रात करीब 03 बजे एक अज्ञात व्यक्ति आवाज लगा रहा था. महिला जैसे ही बाहर निकली, युवक उसका हाथ पकड़कर घर के पीछे ले गया. उसके बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा, तब महिला बेहोश हो गई।

सुबह 05 बजे कुछ ग्रामीणों ने इमली पेड़ के नीचे महिला को दर्द से कराहते हुए सुना. ग्रामीणों ने तत्काल मदद करते हुए घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी. फिर संजीवनी 108 एम्बुलेंस के माध्यम से पीड़िता को भानपुरी अस्पताल पहुंचाया गया।

पीड़िता की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेकॉज रिफर कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भानपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए. पुलिस ने घटना स्थल पर मिले चप्पल, सबूतों, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से आरोपी अमित कश्यप (21 वर्ष) निवासी बाकेल खासपारा (भानपुरी) तक पहुंच गई. युवक ने कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी अमित कश्यप के खिलाफ धारा 376, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , 21 साल के युवक ने 50 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार ,,

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी

सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR

आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह

जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड

सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH