प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टरों ने कोरोना वैक्सीन लगवाया , जाने किसने और कब लगवाया कोरोना का टीका ,,
छत्तीसगढ़ , 07-02-2021 1:33:18 AM
रायपुर 06 फरवरी 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के दौरान जिस प्रकार जिलों में कलेक्टर के नेतृत्व में राजस्व अमले और फंट लाइन वर्कर ने पूरी मेहनत और लगन से कार्य किया । आज उसी कड़ी में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आज कलेक्टर और राजस्व अधिकारियों ने कोरोना वैक्सीनेशन करवाया।
आज और कल कई जिलों के कलेक्टरों,पुलिस अधीक्षकों और डिप्टी कलेक्टरों ने मिसाल पेश करते हुए कोरोना का टीका लगवाया है।
शनिवार को बीजापुर जिले के कलेक्टर रितेश अग्रवाल , कोंडागांव जिले के कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा , कोरिया जिले के कलेक्टर एस एन राठौर , बेमेतरा जिले के कलेक्टर शिव अनंत तायल , गरियाबंद जिले के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागार , राजनांदगांव जिले के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा , SP डी श्रवण , जशपुर जिले के कलेक्टर महादेव कावरे एवं एस पी ने वैक्सिनेसन कराया।
शुक्रवार को रायगढ़ जिले के कलेक्टर भीम सिंह सहित कई डिप्टी कलेक्टर और राजस्व अमले ने कोरोना का टीका लगवाया था।
कलेक्टरों ने कहा कि यह टीका सुरक्षित है और बिना डरे अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए इसे सभी को अपनी बारी आने पर लगवाना चाहिए।














