छत्तीसगढ़ - बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी गठित किसे मिली कँहा की जिम्मेदारी देखे सूची ,,
रायपुर , 07-02-2021 12:55:11 AM
रायपुर 06 फरवरी 2021 - छत्तीसगढ़ बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी गठित कर दी गयी है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने 26 जिला संगठनों के लिए अध्यक्षों का ऐलान किया है।
प्रदेश कार्यकारिणी में 06 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये हैं वहीं 02 प्रदेश महामंत्री , 06 प्रदेश मंत्री व अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश कार्यकारिणी में 71 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये गये हैं वहीं 22 प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य, 54 प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये हैं।
रायपुर शहर के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी और रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजेश साहू को बनाया गया है , बलौदाबाजार में राजकुमार जायसवाल, गरियाबंद में देशबंधु नायक, महासमुंद में कामता प्रसाद पटेल, धतमरी में नंदलाल यादव, बेमेतरा में दीपेश साहू, बालोद में जितेंद्र साहू, राजनांदगांव में शिव वर्मा, कवर्धा में जयप्रकाश कौशिक, कांकेर में संजय सिन्हा, कोंडगांव में मनोज साहू, नारायणपुर में संतोष साहू, बस्तर में लच्छीन यादव, दंतेवाड़ा में खिरेंद्र ठाकुर, सुकमा में रामाकांत नायक, बीजापुर में पी संतोष कुमार, बिलासपुर में कृष्णकुमार कौशिक, जीपीएस में संदीप जायसवाल, जांजगीर में भुवन भास्कर यादव, रायगढ़ में अरूण कातोरे, जशपुर में केशव यादव, सरगुजा में राजेंद्र जायसवाल, सूरजपुर में रामानंद जायसवाल, बलरामपुर में शिवनाथ जायसवाल और कोरिया में अनिल साहू को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।














