छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में होगी 3 हजार 692 पदों पर भर्ती ,,

रायपुर , 06-02-2021 5:15:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में होगी 3 हजार 692 पदों पर भर्ती ,,
रायपुर 06 फरवरी 2021 - प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए स्वीकृत नवीन सेटअप के अनुसार 3 हजार 692 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों की भर्ती सीधी भर्ती, पदोन्नती एवं प्रतिनियुक्ति के माध्यम से की जाएगी। प्रत्येक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए 20-20 पद स्वीकृत किए गए हैं। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति ’संचालक मंडल’ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अमले के लिए स्वीकृृत प्राचार्य, उप प्राचार्य और पोस्ट ग्रेज्यूएट टीचर (पीजीटी) के पदों को राज्य स्तर से, ट्रेंड ग्रेज्यूएट टीचर (टीजीटी), ग्रंथपाल, संगीत शिक्षक, कला शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, विशेष शिक्षक, छात्र पारामर्शदाता,  प्रयोगशाला सहायक, तकनीकी सहायक, लेखापाल, कार्यालय अधीक्षक, शैक्षणिक एवं व्यवसायिक मार्गदर्शक, छात्रावास अधीक्षक, केयरटेकर, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक और चिकित्सा परिचायक के पदों की भर्ती जिला स्तर पर समिति द्वारा की जाएगी।

संचालक मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में स्वीकृत 29 नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम से संचालित किया जाए। इस संबंध में जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया जा चुका है। इन विद्यालयों में सभी वैकल्पिक व्यवस्था हो गयी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्काउड एण्ड गाईड की गतिविधि शुरू की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा सीसीडी योजना अंतर्गत प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 10 आवासीय विद्यालय स्वीकृत किए गए थे। पहले इन आवासीय विद्यालयों में स्वीकृत सीट संख्या 100 थी और यह विद्यालय कक्षा 6वीं से 10वीं तक संचालित हो रहे थे। अब इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा पहली से पांचवीं तक को जोड़ा गया है और इससे सीट संख्या 100 से बढ़कर 200 हो जाएगी।

मंत्री डॉ. टेकाम ने इन आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और वहां दी जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। बैठक में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में बोर्ड परीक्षा को देखते हुए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं को प्रारंभ करने के संबंध में चर्चा की गयी। निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय भवन के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागीय एजेंसी के अधिकारियों को दिए गए।

सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास  डी.डी. सिंह ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाए। प्रदेश में संचालित इन आवासीय विद्यालयों में अधोसंरचना, शैक्षणिक गतिविधि, परीक्षा परिणाम, स्टाफ आदि के अनुसार रैंकिंग की जाए। कम रैंकिंग वाले विद्यालयों में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जाए। इसके लिए अन्य प्रदेश के अच्छे स्कूलों का अध्ययन भ्रमण किया जा सकता है। बैठक में संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास श्रीमती शम्मी आबिदी सहित संचालक मण्डल में शामिल संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH