राजधानी रायपुर में नशीली और प्रतिबंधात्मक टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ,,
रायपुर , 05-02-2021 10:57:36 AM
रायपुर 05 फरवरी 2021 - राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 युवकों को नशीली टेबलेट के साथ गिरफ़्तार किया गया है।
आपको बता दे कि आरोपी राजू धीवर और प्रदीप सिन्हा के पास से पुलिस ने नशीली टेबलेट जब्त की है व दोनो के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।
पिछले कई हफ़्तों से मौदहापारा थाना पुलिस ने नशीली व प्रतिबंधित दवाइयों के क्रय-विक्रय करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ़्तारी कर NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
बता दे कि पिछले ही दिनों रक्सेल गैंग की एक युवती को भी गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया था।














