छत्तीसगढ़ का ठगराज मुम्बई से गिरफ्तार , खाद सप्लाई करने के नाम पर करता था ठगी ,,

बालोद , 08-01-2021 1:34:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ का ठगराज मुम्बई से गिरफ्तार , खाद सप्लाई करने के नाम पर करता था ठगी ,,
बालोद 08 जनवरी 2021 - यूरिया खाद सप्लाई का झांसा देकर छत्तीसगढ़ के कृषि केन्द्रों के व्यापारियों के साथ ठगी करने वाले दो आरोपी गौरव अग्रवाल और सचिन को छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव अग्रवाल छत्तीसगढ़ के ही जशपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

इन ठगों के खिलाफ न केवल बालोद में बल्कि गुंडरदेही, देवरी और गुरूर में भी मामले दर्ज हैं। कई जिलों में ठगी करने का इन पर आरोप है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है आरोपी गौरव अग्रवाल पहले कृषि केन्द्र में व्यापारी था। कृषि केन्द्रों में कामकाज के तौर-तरीकों से वह पहले ही वाकिफ था।

गौरव अग्रवाल ने अपने साथी सचिन के साथ मिलकर ठगी की शुरुआत की। पुलिस के अनुसार आरोपी इंटरनेट से कृषि केन्द्रों का मोबाइल नंबर और पता लेते थे फिर व्यापारियों को यूरिया खाद सप्लाई का झांसा देते थे। एडवांस रकम लेने के बाद वे व्यापारियों से संपर्क तोड़ देते थे , बालोद पुलिस दोनों आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार करके ट्रांजिट पर बालोद ले आई है।

आरोपी गौरव अग्रवाल का पूर्व में पत्थल मार , जिला जशपुर में यूरिया खाद व अन्य रासायनिक उर्वरक बेचने का दुकान था. इस अनुभव का उपयोग करते हुए आरोपी इन्टरनेट से कृषि केन्द्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर, कृषि केन्द्रों के संचालकों का मोबाईल नम्बर प्राप्त करता फिर  उन्हें फोन करके यूरिया सपलाई करने विश्वास में लेकर संचालकों से एडवांस ले लिया करता था. एडवांस लेने के बाद यूरिया खाद नहीं भेजा जाता था।

इसके लिए वह इन्टरनेट से क्षेत्र विशेष के ट्रेवल एजेंसी का विवरण प्राप्त कर उनसे ऑनलाईन गाडी बुक कराकर गाड़ी के डाइवर के माध्यम से खाद उठवाता था. बाद में उक्त रूपये को जल्दी कैश जैसे कैश सैटलमैंट एजेंसी के माध्यम से अपने या किसी अन्य के एकाउण्ट में लेता था. ट्रेवल एजेंसी तथा कैश सैटलमैंट एजेंसी अपना-अपना कमीशन काटकर आरोपी के एकाउण्ट में पैसे भेजा करते थे।

पुलिस की पकड़ में न आये इसलिए आरोपी आगरा , दिल्ली , गुडगांव , फरीदाबाद , कलकत्ता तथा मुम्बई जैसे शहरों में थोड़े समय के लिए रहकर अपना ठिकाना बदलते रहता था।
छत्तीसगढ़ का ठगराज मुम्बई से गिरफ्तार , खाद सप्लाई करने के नाम पर करता था ठगी ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH