महिला सब इंस्पेक्टर ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी है यह बात ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला सब इंस्पेक्टर ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी है यह बात ,,
बुलंदशहर 02 जनवरी 2021 - उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में नए साल के पहले दिन महिला सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला सब इंस्पेक्टर ने छोड़े आत्महत्या के नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की फोटोग्राफी कराई। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची फरेंसिक टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए जमा 
कर दिया है।

पुलिस ने महिला सब-इंस्पेक्टर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर आरजू पंवार कस्बे में एक मकान में किराए पर रहती थी। उन्होंने गुरुवार देर रात चुनरी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो करीब सात बजे ड्यूटी से लौटी थी, लेकिन रात करीब 09 बजे तक जब महिला दरोगा खाना खाने के लिए कमरे से बाहर नहीं निकली।

मकान मालिक कमरे पर खाने के लिए पूछने गए तो हैरान रह गए। कमरे का दरवाजा बंद था। मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांका तो महिला दरोगा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी संताष कुमार ने घटनास्थल की वीडियो और फोटोग्राफी कराई। वहीं, पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाईड नोट में लिखा था, 'ये मेरी करनी का फल है।'

आरजू पंवार मूल रूप से शामली जनपद की रहने वाली थी। साल 2015 में यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुई थीं। फिलहाल वह अनूपशहर कोतवाली में तैनात थीं।
महिला सब इंस्पेक्टर ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी है यह बात ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH