ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने थाने में लगाया आग , दो आरक्षकों को भी बनाया निशाना ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने थाने में लगाया आग , दो आरक्षकों को भी बनाया निशाना ,,
आगरा 31 दिसम्बर 2020 - आगरा के ताजगंज में गुुरुवार को ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बवाल कर दिया। जाम लगाते लोगों को समझाने पहुंची पुलिस को भीड़ ने दौड़ा लिया। इसके बाद ताजगंज की तोरा चौकी पर जमकर पथराव किया और उसमें आग लगा दी। 

चौकी पर मौजूद एक कांस्‍टेबल से जमकर मारपीट की और वहां से गुजरते निबोहरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी को भी वर्दी में देखकर भीड़ ने अपना निशाना बनाया। दो घायल सिपाहियों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़ ने चौकी में रखा वायरलैस और लैपटाप लूट लिया है। विवेचना को रखे कागजातों में आग लगा दी। आक्रोशित ग्रामीण हादसे का जिम्मेदार पुलिस चाैकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मान रहे थे। मौके पर आइजी, एसएसपी, एसपी सिटी पहुंच चुके हैं।

घटना दोपहर करीब 12:20 बजे की है। ताजगंज के करबना निवासी पवन अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहा था। बताया जाता है कि सामने खड़ी पुलिस को देखकर उसने ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। इससे वह असंतुलित होकर कुछ दूर जाने के बाद सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। इसके नीचे दबकर पवन की मौत हो गई। जानकारी होने पर करबना से दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। 

ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने चालक से 100 रुपये मांगे थे। रुपये देने से बचने के लिए पवन ने ट्रैक्टर की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस कर्मियों के पीछा करने पर चालक हड़बड़ा गया। इसके चलते हादसा हुआ।
ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने थाने में लगाया आग , दो आरक्षकों को भी बनाया निशाना ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH