पति को खाट से बांध कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी ,,

देश , 28-12-2020 12:49:15 AM
Anil Tamboli
पति को खाट से बांध कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी ,,
यमुनानगर 27 दिसम्बर 2020 - हरियाणा के यमुनानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पांच दरिंदों ने एक महिला के पति को चारपाई से बांधकर बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. यही नहीं, जाते-जाते पांचों बदमाश दंपति को यह धमकाते हुए फरार हो गए कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उन्हें जान से मार देंगे. पीड़िता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है. वह पिछले कई सालों से थाना छछरौली के अंतर्गत आने वाले इसी गांव में रहती है. वारदात के बाद पीड़िता दहशत और सदमे में है।

पीड़िता का आरोप है कि रात को सोते वक्त बदमाशों ने दबोच लिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह छछरौली के एक गांव में पिछले 14 साल से अपने पति के साथ एक किसान के खेतों में बने ट्यूबवेल पर रहती है. वह दोनों खेतों की देखभाल करते हैं. महिला का आरोप है कि शुक्रवार रात वह परिवार सहित खाना खाकर सो गई थी. रात के लगभग 11:00 बजे कार में सवार पांच व्यक्ति आए और उन्होंने उसके पति को बाहर चारपाई पर बांध दिया. उसके बाद चार लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला की माने तो पांचवा आरोपी गलत काम करने की नीयत से जैसे ही उसकी तरफ बढ़ा उसने पैर से मारकर उसे गिरा दिया जिसके बाद सभी आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

महिला ने बताया कि जाते समय सभी आरोपी उसके पति के मोबाइल से सिम भी निकाल कर ले गए. महिला का कहना है कि वह सामने आने पर सभी बदमाशों को पहचान लेगी. उसके अनुसार आरोपियों के जाने के बाद उसने अपने पति को रस्सियों से खोला और माजरी में जाकर एक व्यक्ति के फोन से खेत मालिक को सूचना दी. सूचना पाकर खेत मालिक ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की काफी देर तक तलाश की लेकिन आरोपियों का कहीं पता नहीं चला. सूचना मिलते ही छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस टीम ने घटनास्थल से इस वारदात से जुड़े कई साक्ष्य भी जुटाए. इस मामले को अब महिला पुलिस देख रही है. महिला थाना एसएचओ सोमवती ने बताया कि इस मामले में गहन जांच चल रही है और फिलहाल तक सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं लेकिन उनकी लगातार तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH