विवाहिता ने सपने में ऐसा क्या देखा की मायके आ कर खुदवा दी पूरी सड़क ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विवाहिता ने सपने में ऐसा क्या देखा की मायके आ कर खुदवा दी पूरी सड़क ,,
मथुरा 24 दिसम्बर 2020 - मथुरा से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है. यहां प्राचीन राधारमण मंदिर की सीढ़ी के नीचे भगवान शिव की मूर्ति दबे होने के सपने को सही मानकर गांव वालों ने रास्ते की खुदाई कर डाली।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों का हुजूम लग गया. वहीं देर शाम मूर्ति नही मिलने पर गड्ढे को बंद कर दिया गया।

मामला बरसाना से चार किलोमीटर दूर स्थित संकेत गांव का है. 12 साल पहले भर्ती पंडित की लड़की मंजू की शादी कल्याणपुर गांव में हुई थी. मंजू का दावा है कि रोजाना उसके सपने में भगवान शिव आते हैं और उससे कहते हैं कि गांव के राधारमण मंदिर की पहली सीढ़ी के नीचे जमीन में दबा हुआ हूं. मुझे खुदाई कर यहां से निकालो।

मंजू ने लोक-लज्जा के कारण इस सपने के बारे में पहले किसी को नहीं बताया, लेकिन जब उसे रोजाना शंकर जी सपने में आकर कहने लगे, तो वह बीते मंगलवार को अपनी ससुराल से संकेत गांव अपने मायके आ गई. इसके बाद सारी बात अपने माता-पिता को बताई. पिता भर्ती ने गांव प्रधान जयपाल व ग्रामीण बुद्धा पहलवान, यादराम, राधाकिशन,शंकर, मोहनश्याम, नर्सिपाल निरतो, कन्हैया, किसनु, हेतराम आदि को सपने वाली बात बताई, तो ग्रामीणों ने मजदूर लगाकर मंदिर की सीढ़ियों के नीचे रास्ते को खोदना शुरू कर दिया।

रास्ते की खुदाई और शंकर जी मूर्ति दबे होने बात गांव में आग की तरह फैल गई. इसके बाद महिला, बच्चे, पुरुष सभी मंदिर की तरफ दौड़ पड़े. देखते ही देखते तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा हो गई. शाम तक चार से पांच फीट की खुदाई हो जाने के बाद भी कोई मूर्ति नहीं निकली. वहीं, जब देर शाम तक भी मूर्ति नहीं निकली, तो गांव वालों ने खोदे गए गड्ढे को मिट्टी डाल कर बंद कर दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH