तेज रफ्तार कार और कंटेनर जबरदस्त टक्कर , कार सवार पाँच लोग जिंदा जले , मृतकों की नही हुई है शिनाख्त ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार और कंटेनर जबरदस्त टक्कर , कार सवार पाँच लोग जिंदा जले , मृतकों की नही हुई है शिनाख्त ,,
आगरा 22 दिसम्बर 2020 - यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार किमी 160 पर आगे जा रहे कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, तब तक कार सवारों के कंकाल बचे थे।

डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। कार में जले लोगों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा तड़के साढ़े चार बजे हुआ। पुलिस  के मुताबिक नागालैंड के नंबर एक कंटेनर गलत दिशा से आ रहा था तभी उसकी सामने आ रही कार से भीषण भिड़ंत हो गयी। 

कार का ईधन टैंक फट गया और उसमे आग लग गयी। लखनऊ नंबर की कार स्विफ्ट डिजायर UP 32 KW 6788 में सवार होकर सभी लोग दिल्ली की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक किमी 160 पर खंदौली थाना क्षेत्र में कंटेनर चालक ने अचानक मोड़ दिया। कार तेज रफ्तार में थी। वह अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक से जा टकराई। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई। कार सवारों में चीख पुकार मच गई। 

कार सेंट्रल लाक हो जाने के कारण लाक नहीं खुल सका। पास में ही यमुना एक्सप्रेस का बूथ है। इसमें एक कर्मचारी निगरानी को रहता है। उसने पुलिस को सूचना दे दी। तब तक कंटेनर छोड़कर चालक भाग चुका था। कार में थोड़ी देर में भी आग की लपटें उठने लगीं। इसमें फंसे हुए लोग बाहर नहीं निकल सके। फायर ब्रिगेड ने जब तक पहुंचकर कार की आग बुझाई इसमें सवार पांच लोग कंकाल बन गए थे। पुलिस का कहना है कि जिंदा जलने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष प्रतीत हो रहे हैं। कार के नंबर से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH