छत्तीसगढ़ - साय सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, गांव के पुराने नाम को बताने में ग्रामीणों को आती थी शर्म

कबीरधाम , 09/02/2026 8:03:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - साय सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, गांव के पुराने नाम को बताने में ग्रामीणों को आती थी शर्म

कवर्धा 09 फरवरी 2026 - नाम केवल पहचान नहीं होता, बल्कि आत्मसम्मान से भी जुड़ा होता है। कवर्धा जिले के एक छोटे से गांव के लिए यह बात आज सच साबित हुई है। वर्षों से "चंडालपुर" नाम के कारण सामाजिक परेशानी झेल रहा गांव अब "चंदनपुर" के नाम से जाना जाएगा। राज्य शासन द्वारा राजपत्र (गजट) में अधिसूचना जारी होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

जैसे ही ग्रामीणों को नाम परिवर्तन की आधिकारिक सूचना मिली, पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने बताया कि पुराने नाम की वजह से उन्हें कई बार अपमान और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। जब वे बाहर काम या पढ़ाई के लिए जाते थे और अपने गांव का नाम बताते थे, तो लोग मजाक उड़ाते थे या गलत नजर से देखते थे। रिश्ते तय करते समय भी गांव का नाम बताने में उन्हें संकोच महसूस होता था।

ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि उनकी सामाजिक पहचान और सम्मान से जुड़ा फैसला है। अब "चंदनपुर" नाम से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है और उन्हें उम्मीद है कि इससे उनकी नई पहचान बनेगी।

गांव के बुजुर्गों ने बताया कि यह मांग कई वर्षों से की जा रही थी, जिसे अब जाकर पूरा किया गया है। शासन के इस निर्णय से ग्रामीणों में संतोष और खुशी दोनों हैं। नाम परिवर्तन के बाद गांव में सकारात्मक माहौल है और लोग इसे अपने जीवन की नई शुरुआत मान रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH