छत्तीसगढ़ - इंस्टाग्राम में रील बना कर पत्नी हो रही थी मशहूर, पति को नही आया पसंद, फिर हुआ यह

दुर्ग , 02-02-2026 6:34:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इंस्टाग्राम में रील बना कर पत्नी हो रही थी मशहूर, पति को नही आया पसंद, फिर हुआ यह

दुर्ग 02 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार चल रहे विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान अंजली साव (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ रहती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजली साव गृहिणी थी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती थी। वह नियमित रूप से रील और डांस वीडियो बनाकर पोस्ट किया करती थी। हालांकि, उसका यह शौक उसके पति को बिल्कुल पसंद नहीं था। पति मजदूरी का काम करता है और वह पत्नी के सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने को लेकर अक्सर नाराज रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे।

स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, घर में लंबे समय से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। सोशल मीडिया को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस और झगड़े आम बात हो गई थी। बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। शाम के समय जब दोनों बच्चे ट्यूशन चले गए, उसी दौरान अंजली ने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अंजली अपने मोहल्ले में रील और डांस वीडियो को लेकर काफी चर्चित थी। उसने 26 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट साझा की थी। वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दिसंबर महीने में अंजली ने आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय उसने धतूरा खा लिया था, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उसकी जान तो बच गई थी, लेकिन मानसिक तनाव कम नहीं हुआ।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH