मैं अपनी लाईफ को समझ नही पाई इसलिए दुनिया से जा रही हूँ मुझे माफ़ करना , यह था युवती का अंतिम शब्द ,,

दुर्ग , 19-12-2020 11:24:01 PM
Anil Tamboli
मैं अपनी लाईफ को समझ नही पाई इसलिए दुनिया से जा रही हूँ मुझे माफ़ करना , यह था युवती का अंतिम शब्द ,,
भिलाई 19 दिसम्बर 2020 - भिलाई के मोहन नगर थाना क्षेत्र के संतराबाड़ी क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती रोशनी पांडेय का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला है घटना के दो घंटे पहले रोशनी ने अपनी चाची से पेन और कागज मांगा था। इसके बाद सभी को कमरे में सोने जाने की जानकारी देकर चली गई। 

दोपहर करीब 3 बजे रोशनी ने अपने पिता से फोन पर बात की। साढ़े 4 बजे रोशनी का फोन पर किशन नाम के युवक से विवाद भी हुआ। परिजन का दावा है कि किशन से परेशान होकर रोशनी ने खुदकुशी की। इसकी जानकारी के बाद पुलिस किशन नामक युवक की तलाश कर रही है, ताकि पूछताछ की जा सके।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो महीने पहले किशन ने दो युवतियों के साथ मिलकर रोशनी के साथ मारपीट भी की थी। जिसकी शिकायत करने के लिए रोशनी अपनी दादी के साथ मोहन नगर और दुर्ग कोतवाली थाने पर भी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक महीने पहले रोशनी ने बिना किसी कारण अपना सिर भी मुंडवा लिया। इसकी वजह किसी को नहीं बताई।

रोशनी के पिता राजेश ने बताया कि बेटी के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि दादा-दादी आप फ्रिक मत करो। मैं अपनी लाइफ को समझ नहीं पाई। इसलिए सुसाइड कर रही हूं।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। युवती का मोबाइल लॉक छोटी बहन रिद्धी के फेस से अनलॉक होता है। उसी के आधार पर आगे की जांच भी की जाएगी। शनिवार को 11 बजे पुलिस ने बयान के लिए थाने पर बुलाया है। इसके बाद आगे की जांच होगी। पुलिस पूछताछ कर रही है।

रोशनी के पिता के मुताबिक करीब दो महीने पहले किशन ने बेटी के साथ रास्ते में मारपीट की थी। घटना के दौरान किशन के साथ दो युवतियां भी थी। मारपीट के बाद बेटी ने घर पर आकर पूरा वाक्या बताया था। इसके बाद वह अपनी दादी के साथ शिकायत करने पहले मोहन नगर थाने गई थी। वहां महिला पुलिसकर्मी ने दोनों को दुर्ग कोतवाली थाने जाने की नसीहत देकर चलता कर दिया था। दोनों इसके बाद दुर्ग कोतवाली थाने भी गए थे। वहां भी कई घंटे तक बैठने के बाद भी किसी ने शिकायत दर्ज नहीं की। थक हारकर लौट आए थे। शुक्रवार को रोशनी के एक दोस्त महेश ने भी बताया कि किशन लगातार उसे परेशान कर रहा था।

मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने कहा कि मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जिस युवक के बारे में बताया गया है, उसके बारे में जानकारी ली जा रही है। मृतका के मोबाइल से उनके दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर, देश मे टमाटर की कीमत 250 तो प्याज की कीमत 175 रुपये प्रति किलो से हुई पार
अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर, देश मे टमाटर की कीमत 250 तो प्याज की कीमत 175 रुपये प्रति किलो से हुई पार
महिला IAS अधिकारी के फार्महाउस में चल रहा था जुए का अड्डा, 13 लाख नगद के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार
महिला IAS अधिकारी के फार्महाउस में चल रहा था जुए का अड्डा, 13 लाख नगद के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज
जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH