छत्तीसगढ़ - रिहायशी ईलाके में शेर की दस्तक से लोगो मे दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट मोड पर

जगदलपुर , 07/01/2026 1:52:07 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिहायशी ईलाके में शेर की दस्तक से लोगो मे दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट मोड पर

जगदलपुर 07 जनवरी 2026 - बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के खडियापाल क्षेत्र में शेर की सक्रियता को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल है। तीन दिन पहले शेर के पंजे के निशान मिलने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह जंगल में एक मवेशी का क्षत-विक्षत शव देखा गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान यही लगाया जा रहा है कि मवेशी का शिकार शेर ने ही किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेंजर राजकुमार मिश्रा ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया। उन्होंने लोगों को अकेले घर से बाहर निकलने से मना किया और जंगल या खेत में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। रेंजर ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या शेर के दिखने की सूचना तुरंत वन विभाग को दी जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ग्रामीणों के अनुसार, यह क्षेत्र शेरों की आदत वाला जंगल है, लेकिन अब शेर ग्रामीण इलाके की ओर भी आना शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा हो गया है। कई लोग खेतों में अकेले जाने से डर रहे हैं। वन विभाग ने कहा कि फिलहाल शेर के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सुरक्षा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि शेर के संकेत मिलने पर घबराने के बजाय शांत रहें और किसी भी परिस्थिति में अकेले जंगल में प्रवेश न करें। यदि किसी को शेर या किसी अन्य वन्य जीव के गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH