दुल्हन ने जयमाला तक शादी की सभी रस्मे निभाई लेकिन फेरे लेने से पहले हो गई ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुल्हन ने जयमाला तक शादी की सभी रस्मे निभाई लेकिन फेरे लेने से पहले हो गई ,,
हरदोई 17 दिसम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक चौंकाने वाली खबर आई है. यहां एक बारात पहुंची और स्वागत सत्कार हुआ. इसके बाद जयमाला की रस्म हुई, लेकिन फेरे होने से पहले हंगामा मच गया. दुल्हन फेरे होने से पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 

जानकारी के मुताबिक दुल्हन नाबालिक थी द्वारचार और जयमाला की रस्म उसने निभाई. इसके बाद फेरे होने वाले थे लेकिन दुल्हन का पता नहीं चल रहा था. इससे पूरी बारात सकते में आ गई थी. इस बात की जानकारी दुल्हन के परिजनों को लगी तो उन्होंने गांव की घेराबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी. गांव वालों को दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भागते मिली. लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. इस हरकत के लिए उसके प्रेमी की जमकर पिटाई भी कर दी गई।

मामला हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र का है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कछौना कोतवाली इलाके के एक गांव में तय की थी. बीते मंगलवार रात बारात आई थी. बराती गाजे-बाजे के साथ पहुंचे. उनका स्वागत सत्कार हुआ. जयमाला तक दुल्हन बनी लड़की ने किसी को शक नहीं होने दिया कि वह अगले पल में फरार होने वाली है. जयमाला के बाद फेरों की तैयारी होने लगी तो अचानक दुल्हन लापता हो गई।

दुल्हन के फरार होने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तलाश के बाद दुल्हन और प्रेमी को गांव के बाहर पकड़ लिया गया. पहले तो घरवालों ने लड़की के प्रेमी को जमकर पिटाई की. इसके बाद दोनों को समझाने की कोशिश की. जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंचा. यहां पता चला कि वह नाबालिग है. पुलिस ने लड़की को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया. वहां भी बात न बनने के बाद दुल्हन बनी लड़की घर चली गई. बेहटा गोकुल थानाध्यक्ष ने बताया की दुल्हन अपने घर चली गई है. किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है. बारात भी खाली हाथ लौट गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH