नर्स से दुष्कर्म करने के आरोप में PCS अधिकारी गिरफ्तार , तीन दिन पहले हुई थी अधिकारी की शादी ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नर्स से दुष्कर्म करने के आरोप में PCS अधिकारी गिरफ्तार , तीन दिन पहले हुई थी अधिकारी की शादी ,,
लखनऊ 15 दिसम्बर 2020  - राजधानी लखनऊ की आशियाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक पीसीएस (PCS) अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अनुराग रंजन का 2018 में ही चयन हुआ था, लेकिन अभी उन्‍हें तैनाती नहीं मिली है. युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी तीन साल से उनके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है. 12  दिसंबर को अनुराग ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है।

आशियाना थाने के इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि रुचि खंड निवासी अनुराग रंजन की 12 दिसंबर को शादी हुई थी. शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे थे. इसी बीच उनकी प्रेमिका ने घर पर हंगामा किया और अनुराग पर शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया।
 
एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बलिया की रहने वाली है और 2017 में महेंद्रा कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उनकी मुलाकात अनुराग रंजन से हुई थी. पीड़िता के मुताबिक 2017 से ही अनुराग रंजन शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म कर रहा था. अभी चंद महीने पहले ही निकले पीसीएस 2018 के परिणाम में अनुराग रंजन का चयन हो गया है.

पीसीएस में चुने जाने के बाद अनुराग को 12 दिसंबर को शादी हुई. अनुराग की शादी की जानकारी के बाद ही उनकी प्रेमिका ने गंभीर आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज करवाई. पीड़िता की शिकायत पर आशियाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और आपराधिक साज़िश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर अनुराग रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH