छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी , रायपुर जिला पहले नंबर पर तो जांजगीर चाम्पा जिला दूसरे नंबर पर कायम - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 15-12-2020 3:33:45 AM
रायपुर 14 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में सोमवार को 1615 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। प्रदेश में आज 16 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में सोमवार को कोविड अस्पतालों से 171 और होम आइसोलेशन से 1269 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
आज डिस्चार्ज हुए कुल 1440 मरीजों के बाद अब एक्टिव केस घटकर 18931 रह गए हैं। अब तक 3116 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने रात 08 बजे की स्थिति में जारी मेडिकल बुलेटिन में दी है।
रात 08 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 34289 लोगों की जांच हुई है। जिसमे दुर्ग जिले से 150 , राजनांदगांव से 90 , बालोद से 98 , बेमेतरा से 33 , कबीरधाम से 15 , रायपुर से 211 , धमतरी से 41 , बलौदा बाजार से 103 , महासमुंद से 69 , गरियाबंद से 12 , बिलासपुर से 133 , रायगढ़ से 116 , कोरबा से 106 , जांजगीर चांपा से 155 , मुंगेली से 14 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 12 , सरगुजा से 57, कोरिया से 35 , सूरजपुर से 36 , बलरामपुर से 33 , जशपुर से 21 , बस्तर से 13 , कोंडागांव से 30 , दंतेवाड़ा से 08 , सुकमा से 02 , कांकेर से 16 बीजापुर से 02 और अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल हैं।














