सेहरा बांध कर बारातियों के साथ दूल्हा पहुँचा शादी रचाने लेकिन नही मिला दुल्हन का घर , पढ़े दिलचस्प खबर ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सेहरा बांध कर बारातियों के साथ दूल्हा पहुँचा शादी रचाने लेकिन नही मिला दुल्हन का घर , पढ़े दिलचस्प खबर ,,
आजमगढ़ 14 दिसम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में एक अजीबगरीबों घटना सामने आई है। आजमगढ़ में रहने वाले एक शख्स की शादी 10 दिसंबर को मऊ जिले में होनी तय हुई थी। शादी के तय समय को देखते हुए आजमगढ़ से दूल्हे की बारात भी निकली लेकिन मऊ पहुंचने के बाद पूरी रात खाक छानने के बावजूद दुल्हन का घर नहीं मिला। 

बारात में शामिल तमाम लोगों ने दुल्हन का घर खोजने की हर कोशिश की लेकिन नतीजा सिफर रहा। आखिरकार पूरी बारात को सुबह खाली हाथ लौटना पड़ा। 

रिपोर्ट के अनुसार दूल्हे के परिवार ने इसके बाद अपना पूरा गुस्सा उस महिला पर निकाला जो इस शादी में अगुआ थी। दूल्हे के परिवार ने महिला को शनिवार रात बंधक बना लिया और इस दौरान कोतवाली पुलिस स्टेशन में खूब हंगामा हुआ। महिला ने भी दावा किया उसे भी इस बारे में जानकारी नहीं थी और लड़की के परिवार वालों ने उसे भी मूर्ख बनाया। 

सीनियर एसआई शमशेर यादव ने कहा की दूल्हे के परिवार ने उस महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं, दो शादी का प्रस्ताव लेकर आई थी। हमने उन्हें झगड़े को खत्म करने का एक मौका दिया है। मुद्दा सुलझ गया और उन्होंने एफआईआर नहीं कराने पर सहमति जता दी।

दूल्हे की मां ने बताया कि उसका परिवार छतवाड़ा क्षेत्र के एक महिला के संपर्क में आया था जिसने लड़के की शादी फिक्स कराने की बात कही थी। इसके बाद वो महिला मऊ की एक लड़की का प्रस्ताव भी लेकर आई। दोनों परिवारों ने शादी पर सहमति भी जता थी। 

हालांकि गलती ये हुई कि जब उन्होंने शादी की तारीख पक्की की तो लड़के के परिवार वाले लड़की के घर नहीं गए साथ ही उन्होंने 20 हजार रुपये भी दुल्हन के परिवार को बैंड और लाइट  की व्यवस्था के लिए दिए थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH