PM मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे में बड़ा बदलाव, अब दो दिन नही रहेंगे रायपुर में, देखे पूरा शेड्यूल

रायपुर , 25/10/2025 9:41:06 PM
Anil Tamboli
PM मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे में बड़ा बदलाव, अब दो दिन नही रहेंगे रायपुर में, देखे पूरा शेड्यूल

रायपुर 25 अक्टूबर 2025 - छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 01 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। पहले उनका दो दिवसीय दौरा तय था, लेकिन अब कार्यक्रम को घटाकर एक दिन का कर दिया गया है। प्रदेश प्रवास के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बता दे, कि पीएम मोदी पहले 31 अक्टूबर की शाम रायपुर आने वाले थे, लेकिन बिहार चुनाव में व्यस्तता के चलते अब वे सीधे 01 नवंबर को सुबह रायपुर आएंगे। राज्योत्सव कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारियों के अनुसार पीएम मोदी सुबह 7.30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। दिल्ली से वे रायपुर 9.10 बजे पहुंचेगे। एयरपोर्ट से ही पीएम नवा रायपुर स्थित सत्य सांई हॉस्पिटल पहुंचेंगे और वहां पर बच्चों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद 10 बजे ब्रह्माकुमारी बहनों के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे। शांति शिखर का उद्घाटन करने के के बाद प्रधानमंत्री नवा रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम का भ्रमण करेंगे, जहां राज्य की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसी दिन वे विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। विधानसभा भवन के बाद अटल एक्सप्रेस वे बने पूर्व पीएम अटल बिहारी प्रतिमा की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मूर्ति अनावरण के बाद पीएम दोपहर 3 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेगे। राज्योत्सव स्थल में पीएम राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे।

छत्तीसगढ़ इस बार अपना 25वां स्थापना दिवस मनाएगा। भाजपा जश्न के साथ ही इसे गर्व और पहचान का उत्सव बनाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार ने इस बार राज्योत्सव को 3 दिन से बढ़ाकर 5 दिन करने का फैसला लिया है। 01 नवंबर से 05 नवंबर तक नवा रायपुर में भव्य आयोजन होंगे। पीएम मोदी इस बार राज्योत्सव में शामिल होंगे। जबकि समापन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति मौजूद रहेंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH